×

इस भोजपुरिया जोड़ी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, गाने को मिले 10 करोड़ व्यूज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जब भी पर्दे पर आते हैं छा जाते हैं। दर्शक दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं।

Monika
Published on: 14 Sep 2020 10:30 AM GMT
इस भोजपुरिया जोड़ी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, गाने को मिले 10 करोड़ व्यूज
X
amrapali dubey and dinesh lal yadav (file photo)

भोजपुरी फिल्मों और गानों का भी अपना ही जलवा है। बॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा कोई गाने हिट होते हैं तो वो भोजपुरी गाने ही हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सुपर हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे जब भी पर्दे पर आते हैं छा जाते हैं। दर्शक दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि फिल्मों में इनका एक साथ आना ही उसके हिट होने की गारंटी दे देता है।

ये गाना हो रहा वायरल

इन दिनों इस हिट जोड़ी का एक गाना खूब देखा जा रहा हैं। इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आपको बता दें, उड़ जइबू ए मैना...' इस गाने को भोजपुरी के मशहूर सिंगर आलोक कुमार और कल्पना पटोवारी ने मिलकर गाया है। इस गाने को प्यारेलाल यादव ने लिखा है और संगीत दिया है कि राजेश-रजनीश ने।

ये भी पढ़ें…कंगना का दर्द: मुंबई कभी मां का आँचल थी, आज वो दिन है कि ‘जान बची तो लाखों पाए’

निरहुआ हिन्दुस्तानी ने मचाया धूम

बताते चले कि यह गाना फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी का है। फिल्म के साथ-साथ इसमें फिल्माए गए सभी गाने हिट रहे थे। इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की कैमेस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया है। यह गाना कल्पना और आलोक कुमार के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गानों में से एक है।

ये भी पढ़ें…सुशांत केस: सामने आया बहन का इमोशनल विडियो, शरीर छोड़े 90 दिन हो चुके..

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story