×

कंगना का दर्द: मुंबई कभी मां का आँचल थी, आज वो दिन है कि 'जान बची तो लाखों पाए'

मुंबई से वापस मनाली पहुंचने के बाद कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा कि चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सुरक्षा नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं। लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी।

Newstrack
Published on: 14 Sep 2020 7:44 AM GMT
कंगना का दर्द: मुंबई कभी मां का आँचल थी, आज वो दिन है कि जान बची तो लाखों पाए
X
कंगना ने कहा: मुंबई कभी मां का आँचल थी, आज वो दिन है कि 'जान बची तो लाखों पाए'

मुंबई: फिल्म अभिनेत्री कंगना रानौत का महाराष्ट्र सरकार के साथ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लम्बे समय से जारी इस विवाद के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मुंबई से वापस मनाली लौट आई हैं। कंगना रानौत सोमवार सुबह ही मनाली के लिए रवाना हुईं। इस बीच चंडीगढ़ पहुंचकर उन्होंने एक ट्वीट किया और शिवसेना पर वार किया। कंगना ने लिखा कि अब मुंबई में पहले जैसी सुरक्षा नहीं रही है, इसके लिए उन्होंने शिवसेना के सोनिया सेना होने को कारण बताया।

कभी मुंबई कभी मां का आँचल थी

मुंबई से वापस मनाली पहुंचने के बाद कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में लिखा कि चंडीगढ़ में उतरते ही मेरी सुरक्षा नाम मात्र रह गई है, लोग खुशी से बधाई दे रहे हैं। लगता है इस बार मैं बच गई, एक दिन था जब मुंबई में मां के आंचल की शीतलता महसूस होती थी। आज वो दिन है जब जान बची तो लाखों पाए, शिवसेना से सोनिया सेना होते ही मुंबई में आतंकी प्रशासन का बोल बाला।

kangna ranout ask to soniya gandhi

ये भी देखें: एक्शन में हरदोई SP: जातिगत भावना त्याग करे जनता की सेवा, दी ये सख्त हिदायत

आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है

अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के दिल को चीर के वहां इस साल खून बहा है, सोनिया सेना ने मुंबई में आज़ाद कश्मीर के नारे लगवाए। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आज आजादी की कीमत सिर्फ आवाज है। मुझे अपनी आवाज दो, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब आजादी की कीमत सिर्फ और सिर्फ खून होगी।

kangna ranout- chandigarh-2

ये भी देखें: संविदा पर सरकार: कॉन्ट्रैक्ट नौकरी पर बोले BJP विधायक, पसंद न आए तो हटा दो

कंगना रनौत ने आरोप लगाया, उन्हें धमकाया जा रहा

महाराष्ट्र सरकार से लगातार विवाद खड़ा होने के बीच कंगना रनौत ने आरोप लगाया है कि मुंबई में उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही है और लगातार उन्हें धमकाया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार और शिवसेना के साथ कंगना का लगातार वाद-विवाद चल रहा है, इसी मसले पर उन्होंने बीते दिनों राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी।

Newstrack

Newstrack

Next Story