×

Bhojpuri Film: भोजपुरी हसीना रक्षा गुप्ता के हाथ लगा बड़ा मौका, इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर

Bhojpuri Latest Film: भोजपुरी हसीना रक्षा गुप्ता भोजपुरी की टॉप क्लास हीरोइन बनती जा रही है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर वह लगातार तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहीं हैं। हालांकि अब हम जो रक्षा गुप्ता के फैंस के लिए खबर लेकर आए हैं, उसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे।

Shivani Tiwari
Published on: 5 July 2023 6:06 AM GMT
Bhojpuri Film: भोजपुरी हसीना रक्षा गुप्ता के हाथ लगा बड़ा मौका, इस सुपरस्टार के साथ आएंगी नजर
X
Raksha Gupta Bhojpuri Film (Photo- Social Media)
Raksha Gupta Bhojpuri Film: भोजपुरी हसीना रक्षा गुप्ता भोजपुरी की टॉप क्लास हीरोइन बनती जा रही है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर वह लगातार तेजी से अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहीं हैं। हालांकि अब हम जो रक्षा गुप्ता के फैंस के लिए खबर लेकर आए हैं, उसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। जी हां!! रक्षा गुप्ता के हाथ एक ऐसी फिल्म लगी है, जिसमें वह भोजपुरी के सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर करने वाली है।

इस सुपरस्टार संग नजर आएंगी रक्षा गुप्ता

भोजपुरी बाला रक्षा गुप्ता ने हाल ही में अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया है, जिसमें वह भोजपुरी के सुपरस्टार यश कुमार संग स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। इस फिल्म का टाइटल "कुरुक्षेत्र" है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। रक्षा गुप्ता अबतक भोजपुरी के कई सुपरस्टार संग काम कर चुकीं हैं और अब वह यश कुमार संग स्क्रीन शेयर करेंगी।

रक्षा ने शेयर की पहली झलक

रक्षा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों से जुड़ी डिटेल शेयर करती रहती हैं और अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म "कुरुक्षेत्र" की पहली झलक शेयर की है, जिसमें वह यश कुमार संग रोमाटिक अंदाज में दिखाई दे रहीं हैं। रक्षा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपने उस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, "ये एक सीन नहीं बल्कि एक एहसास है, जो हर किसी के साथ नहीं मिलता। कुरुक्षेत्र के सेट से।" पहली झलक में आप देख सकते हैं कि किस तरह रक्षा गुप्ता अभिनेता यश कुमार के कंधे पर सिर रखकर मुस्कुरा रहीं हैं। दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों को उत्साहित कर दिया है।

रक्षा गुप्ता और यश कुमार के अलावा ये एक्टर्स आयेंगे नजर

भोजपुरी की अपकमिंग फिल्म "कुरुक्षेत्र" में रक्षा गुप्ता और यश कुमार के अलावा प्रीति सिंह, प्राची सिंह, सुशील सिंह, देव सिंह, बालेश्वर सिंह, सुबोध सेठ, राधे कुमार, धनंजय सिंह समेत कई और कलाकार भी है। इस फिल्म का डायरेक्शन सुजीत वर्मा कर रहें हैं जबकि निधि मिश्रा फिल्म की प्रोड्यूसर हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story