×

Khesari Lal Yadav की हीरोइन Yamini Singh का मदमस्त अंदाज, इंटरनेट पर बवाल काट रहा ये वीडियो

Bhojpuri Heroine Yamini Singh: यामिनी सिंह एक एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है।

Shivani Tiwari
Published on: 11 Aug 2023 10:54 AM GMT
Khesari Lal Yadav की हीरोइन Yamini Singh का मदमस्त अंदाज, इंटरनेट पर बवाल काट रहा ये वीडियो
X
Bhojpuri Heroine Yamini Singh (Photo- Social Media)
Bhojpuri Heroine Yamini Singh: भोजपुरी पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री यामिनी सिंह (Yamini Singh) तेजी से कामयाबी की ओर बढ़ रहीं हैं। एक समय था जब उन्हें काम मिलने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब वह इस मुकाम पर पहुंच चुकीं हैं कि उन्हें काम के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। इसी बीच यामिनी सिंह एक एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया (Social Media) पर गर्दा उड़ा रहा है।

यामिनी सिंह ने दिखाई अपनी मदमस्त अदाएं

भोजपुरी हसीना यामिनी सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यामिनी कभी अपनी तस्वीरें साझा करती हैं, तो कभी अपने वीडियोस। यहां हम उनके जिस पोस्ट की बात कर रहें हैं वह एक वीडियो है, जिसमें उन्होंने अपना बेहद मदमस्त अंदाज दिखाया है। उनका यह अंदाज देख तो कोई भी उनपर लट्टू हो जाए।

अक्षरा सिंह के गाने पर लगाया जबरदस्त ठुमका

यामिनी सिंह का लेटेस्ट वीडियो उनके फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है और खूब शेयर भी कर रहें हैं। इस वीडियो में यामिनी सिंह छत पर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखाई दे रहीं हैं। यामिनी सिंह के इस डांस वीडियो को आप बार-बार देखना चाहेंगे, एक्ट्रेस के ठुमके पर से तो यकीनन आप नजरें नहीं हटा पाएंगे। यामिनी सिंह वीडियो में यलो कलर की साड़ी पहने नजर आ रहीं हैं, इसके साथ उन्होंने रेड ब्लाउज कैरी किया हुआ है। यामिनी सिंह का ऐसा हॉट अंदाज देखते बन रहा है।

यामिनी सिंह के डांस के दीवाने हुए फैंस

भोजपुरी की हसीना यामिनी सिंह के इस वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिया है। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा, "बहुत हॉट लग रहीं हैं।" दूसरे ने कहा, "बहुत ही शानदार डांस।" एक अन्य ने कहा, "अति सुंदर।" इसी तरह बहुत से फैंस यामिनी सिंह के इस वीडियो की तारीफ कर रहें हैं।

यामिनी सिंह वर्क फ्रंट

भोजपुरी की खूबसूरत हसीना यामिनी सिंह ने अभी हाल ही में अपनी फिल्म "सरस्वती" की शूटिंग शुरू की है, जिसमें यामिनी सिंह के साथ अंशुमन सिंह राजपूत मुख्य किरदार में हैं। इस फिल्म से पहले उन्होंने अपनी फिल्म "चिंटू की दुल्हनिया" के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की थी।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story