×

Bhojpuri Love Story: OMG! एकसाथ इस अंदाज में दिखे निरहुआ-आम्रपाली, आप भी यही बोलेंगे जो सबने कहा

Bhojpuri Couple Nirahua-Aamrapali: भोजपुरी सिनेमा में जब भी अभिनेता निरहुआ का नाम लिया जाता है तो अपने आप ही वहां आम्रपाली दुबे का नाम जुड़ ही जाता है, और ठीक ऐसा ही कुछ आम्रपाली दुबे के साथ भी है। अब तो हर कोई जान चुका है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी पर्दे की सुपरहिट जोड़ी हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 25 Jun 2023 10:35 AM GMT
Bhojpuri Love Story: OMG! एकसाथ इस अंदाज में दिखे निरहुआ-आम्रपाली, आप भी यही बोलेंगे जो सबने कहा
X
Bhojpuri Couple Nirahua-Aamrapali (Photo-Social Media)
Bhojpuri Couple Nirahua-Aamrapali: भोजपुरी सिनेमा में जब भी अभिनेता निरहुआ का नाम लिया जाता है तो अपने आप ही वहां आम्रपाली दुबे का नाम जुड़ ही जाता है, और ठीक ऐसा ही कुछ आम्रपाली दुबे के साथ भी है। अब तो हर कोई जान चुका है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी पर्दे की सुपरहिट जोड़ी हैं। यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि यदि किसी को अपनी फिल्म हिट करवानी है तो निरहुआ और आम्रपाली दुबे को अपनी फिल्म के लिए कास्ट कर लें, तो फिल्म अपने आप ही हिट हो जाती है।

इस वक्त लंदन में हैं आम्रपाली और निरहुआ

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपनी पहली फिल्म निरहुआ के साथ की थी और अबतक न जाने कितनी फिल्में दोनों साथ कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी भोजपुरी पर्दे की जान है, इनकी केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन दर्शक बेहद पसंद करते हैं।
फिलहाल आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ इस वक्त लंदन में हैं। जी हां!! हमने आपको पहले ही बताया था कि दोनों लंदन अपनी नई फिल्म की शूटिंग के लिए गए हुए हैं और अब वहां से दोनों की पहली झलक भी देखने को मिली है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है।

लंदन में चिल करते नजर आए आम्रपाली और निरहुआ

बताते चलें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ लंदन घूमने नहीं बल्कि अपनी आने वाली फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की शूटिंग करने पहुंचे हैं। वहीं अब लंदन से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ लंच करते दिख रहें हैं, वहीं आम्रपाली और निरहुआ की भी झलक देखने को मिल रही है।

"निरहुआ हिंदुस्तानी 4" की चल रही है शूटिंग

आम्रपाली दुबे की डेब्यू फिल्म "निरहुआ हिंदुस्तानी" की रिलीज को 9 साल हो चुके हैं। वहीं अब 9 साल बाद फिल्म का चौथा पार्ट रिलीज होने जा रहा है, जिसके लिए दर्शक बेहद एक्साइटेड हैं। "निरहुआ हिंदुस्तानी" फिल्म सुपरहिट हुई थी और इसके बाद के दोनों पार्ट को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया था और अब इसके चौथे पार्ट की शूटिंग की जा रही है, जिसके लिए दर्शकों ने अभी से ही उल्टी गिनती गिनना शुरू कर दिया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story