×

Pawan Singh Bhojpuri Gana: पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने राजा जी' का जलवा बरकरार, बना डाला नया रिकॉर्ड

Pawan Singh Bhojpuri Gana: पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी दर्शकों के बीच छाएं रहते हैं, फैंस के बीच उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है।

Shivani Tiwari
Published on: 20 Aug 2023 7:42 AM GMT
Pawan Singh Bhojpuri Gana: पॉवर स्टार पवन सिंह के गाने राजा जी का जलवा बरकरार, बना डाला नया रिकॉर्ड
X
Pawan Singh Bhojpuri Gana (Photo- Social Media)
Pawan Singh Bhojpuri Gana: पॉवर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी दर्शकों के बीच छाएं रहते हैं, फैंस के बीच उनका जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। जिस तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान खान और शाहरूख को पीछे लाखों लोग पागल हैं, उसी तरह भोजपुरी इंडस्ट्री में पॉवर स्टार पवन सिंह के पीछे लाखों लोग दीवाने हैं। पवन सिंह अपनी फिल्मों और गानों की वजह से लोगों के बीच जबरदस्त धूम मचाते हैं, इसी बीच उनके एक वीडियो सॉन्ग (Pawan Singh Songs) ने एक नया रिकॉर्ड बना डाला है, आइए आपको बताते हैं।

पवन सिंह के इस गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

पॉवर स्टार पवन सिंह के हर गानों पर मिलियंस व्यूज बड़ी ही आसानी से आ जाते हैं। अगर आप अबतक उनके रिलीज हुए गानों को देखेंगे तो, सभी पर मिलियंस में व्यूज हैं। इसी बीच पॉवर स्टार ने अपने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है, जो उनके गाने "राजा जी" को लेकर है। जी हां!! पवन सिंह ने बताया कि उनके वीडियो सॉन्ग "राजा जी" को 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर पॉवर स्टार ने दी जानकारी

पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर म्यूजिक वीडियो "राजा जी" का 100 मिलियन व्यूज वाला एक पोस्टर शेयर किया, और गाने को मिले प्यार के लिए फैंस और दर्शकों का शुक्रिया अदा भी किया। पवन सिंह ने कैप्शन में लिखा, "ढेर सारा प्यार देने के लिए आप सभी को दिल से धन्यवाद ..... प्यार और आशीर्वाद बना रहे।"

बेहद धमाकेदार है पवन सिंह का ये गाना

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का हर गाना जबरदस्त बवाल मचाता है। जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है तो महीनों तक ट्रेंड में रहता है। वहीं अगर अब "राजा जी" गाने की बात करें तो इसमें पवन सिंह के साथ अभिनेत्री आस्था गिल नजर आ रहीं हैं। आस्था गिल और पवन सिंह की केमिस्ट्री देख दर्शक दीवाने हो गए हैं और बार-बार गाने को सुन और देख रहें हैं। "राजा जी" गाने में आस्था और पवन का एनर्जी भरा डांस और साथ ही हॉट रोमांस भी देखने को मिल रहा है। यह गाना करीब एक महीने पहले ही रिलीज हुआ था और अभी ही इसने 100 मिलियन व्यूज पूरे होने का रिकॉर्ड बना लिया है।
बताते चलें कि "राजा जी" गाने को पवन सिंह और शिवानी ने अपनी आवाज दी है, लिरिक्स कुंदन प्रीत द्वारा लिखा गया है, जबकि म्यूजिक श्याम सुंदर ने कंपोज किया है। वहीं इस वीडियो सॉन्ग को सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने बेहद ही खास अंदाज में डायरेक्ट किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story