×

Arvind Akela Kallu: पढ़ाई-खूबसूरती दोनों में नंबर वन, फिर भी ये भोजपुरी स्टार अपनी बीवी को लाइमलाइट से रखता है दूर

Arvind Akela Kallu: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का आज जन्मदिन है। अरविंद अकेला कल्लू अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना परचम लहरा रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 26 July 2023 5:17 AM GMT
Arvind Akela Kallu: पढ़ाई-खूबसूरती दोनों में नंबर वन, फिर भी ये भोजपुरी स्टार अपनी बीवी को लाइमलाइट से रखता है दूर
X
Arvind Akela Kallu Wife (Photo- Social Media)
Arvind Akela Kallu: भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू का आज जन्मदिन है। अरविंद अकेला कल्लू अपने दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना परचम लहरा रहें हैं। उनकी अदाकारी के साथ ही उनकी सिंगिंग पर भी लाखों लोग फिदा हो चुके हैं। आज सुपरस्टार का जन्मदिन है, ऐसे में इस मौके पर उन्हें इंडस्ट्री के लोगों से जमकर शुभकामनाएं मिल रही है। तो आइए आपको इस खास मौके पर अरविंद अकेला कल्लू की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताते हैं।

शादीशुदा हैं अरविंद अकेला कल्लू

आप में से बहुत से लोगों को यह बात नहीं पता होगी कि भोजपुरी के चॉकलेट बॉय कहलाने वाले अरविंद अकेला कल्लू शादीशुदा हैं। जी हां!! पर्दे पर अभिनेत्रियों के साथ एसआरके की तरह रोमांस फरमाने वाले अरविंद अकेला कल्लू इसी साल शादी के बंधन में बंधे हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी।

बेहद खूबसूरत हैं अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी

अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी का नाम शिवानी पांडे है। शिवानी पांडे बेहद ही खूबसूरत हैं, सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि पढ़ाई लिखाई में भी नंबर वन रहीं हैं। शिवानी पांडे को देख कहना गलत नहीं होगा कि वह भोजपुरी की हसीनाओं को सुंदरता में कड़ी टक्कर देती हैं।

लाइमलाइट से अपनी पत्नी को दूर रखते हैं अरविंद अकेला कल्लू

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू आज लाखों दिलों पर राज कर रहें हैं, वह इंडस्ट्री के चॉकलेट बॉय कहलाते हैं। उनके साथ लगभग सभी भोजपुरी की एक्ट्रेसेज काम करना चाहती हैं। उनकी डिमांड दिनों दिन बढ़ती जा रही है। अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी भले ही इतनी खूबसूरत हैं, हालांकि फिर भी वे अपनी बीवी को लाइमलाइट की दुनिया से दूर ही रखते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी उनकी ज्यादा तस्वीरें शेयर नहीं करते। अरविंद ने अपनी शादी की ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी, उसके बाद अपनी पत्नी के साथ महज 1 या 2 तस्वीरें ही शेयर की हैं। अरविंद नहीं चाहते कि उनकी पत्नी लाइमलाइट में आए।

अरविंद अकेला कल्लू की हुइ थी अरेंज मैरिज

भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू पर लाखों लड़कियां फिदा हैं। चाहते तो वह लव मैरिज कर सकते थे, लेकिन अरविंद अकेला कल्लू ने अरेंज मैरिज ही की। शिवानी पांडे के साथ अरविंद अकेला कल्लू की शादी 26 जनवरी 2023 को हुई थी, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के कई जाने माने कलाकार पहुंचे थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story