×

Bhojpuri Star Khesari Lal: खेसारी ने कभी बेचा था लिट्टी चोखा, ऐसे एक मामूली आदमी बन गया सुपरस्टार

Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा में आज के समय में खेसारी लाल यादव की गिनती सुपरस्टार्स में होती है। खेसारी के पास भले ही आज किसी चीज की कमी नहीं है, लेकिन एक समय था जब उन्हें घर चलाने के लिए लिट्टी चोखा बेचना पड़ता था।

Shivani Tiwari
Published on: 23 July 2023 1:24 PM GMT
Bhojpuri Star Khesari Lal: खेसारी ने कभी बेचा था लिट्टी चोखा, ऐसे एक मामूली आदमी बन गया सुपरस्टार
X
Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा में आज के समय में खेसारी लाल यादव की गिनती सुपरस्टार्स में होती है। खेसारी के पास भले ही आज किसी चीज की कमी नहीं है, वह एक रॉयल जिंदगी गुजार रहें हैं, लेकिन एक समय था जब उन्हें घर चलाने के लिए लिट्टी चोखा बेचना पड़ता था। खेसारी ऐसे ही आज सुपरस्टार नहीं बनें हैं, अगर आप उनकी स्ट्रगल स्टोरी सुनेंगे तो आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे, तो आइए आज आपको खेसारी के उन मुश्किल भरे दिनों के बारे में बताते हैं, जिसके चलते आज वह इतने बड़े सुपरस्टार बन चुकें हैं।

बचपन से करने लगे थे काम (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Bio in Hindi)

खेसारी लाल यादव बेहद ही गरीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उन्हें बचपन में ही बहुत जिम्मेदारियां निभानी पड़ी थी। दरअसल खेसारी सात भाई थे, जिसकी वजह से घर का खर्चा चलाने के लिए उन्होंने भी अपने पिता का हाथ बटाना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह डांस कर भी पैसे इक्कठे करते थे।

फौज में की नौकरी (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Struggle Life)

आप में से बहुत से कम लोगों को पता होगा कि खेसारी लाल यादव फौज में भी नौकरी कर चुके हैं। जी हां!! जब गांव में काम कर ज्यादा कमाई नहीं हुई तो उन्होंने फौज ज्वाइन कर लिया। कुछ समय तक उन्होंने वहां काम किया, लेकिन वो कहते हैं ना कि जो आपके नसीब होगा किस्मत वहां तक आपको खुद ब खुद खींचकर लायेगी, तो फिर खेसारी के साथ भी ऐसा ही हुआ। खेसारी का मन वहां नहीं लगा और वे फौज की नौकरी छोड़ वापस अपने गांव आ गए ।

लिट्टी चोखा बेचकर करने लगे गुजारा (
Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav Litti Chokha Selling)

खेसारी लाल यादव को बचपन से ही एक्टिंग और सिंगिंग का बहुत शौक था, तो फिर वह अपने सपने को पूरा करने के लिए पत्नी के साथ गांव से निकल दिल्ली पहुंच गए। फिल्मों की दुनिया में एंट्री करने से पहले खेसारी लाल यादव घर चलाने के लिए लिट्टी चोखा बेचने लगे, जब इससे घर का खर्चा नहीं निकला तो उन्होंने साथ ही साथ दूध बेचना शुरू किया, फिर इस तरह घर का गुजारा होने लगा। इससे कुछ पैसे बचाकर उन्होंने अपने एलबम में लगाया, हालांकि उनका पहला एलबम फ्लॉप हुआ था, फिर उन्होंने पैसे इकट्ठे किए और अपना दूसरा एलबम रिलीज किया, लेकीन वो भी फ्लॉप हुआ, इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने अपना तीसरा एलबम रिलीज किया, जो हिट हो गया और यही से खेसारी के लिए नया रास्ता खुल गया।

खेसारी लाल की पहली फिल्म (Bhojpuri Superstar Khesari Lal Yadav First Movie)

खेसारी लाल यादव का जब पहला एलबम हिट हुआ तो वह छा गए, इसके बाद उन्होंने अपने कई और एल्बम भी रिलीज किए जो हिट रहे। वहीं फिर खेसारी लाल यादव ने एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाना चाहा। उन्होंने साल 2012 में अपना एक्टिंग डेब्यू किया, उनकी पहली भोजपुरी फिल्म "साजन चले ससुराल" थी, यह फिल्म जैसे ही रिलीज हुई थी, खेसारी लाल रातों रात सुपरस्टार बना गए थे। इसके बाद खेसारी की गाड़ी निकल पड़ी थी, उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा था। आज वह खूब नाम कमा रहें हैं और फैंस तो उनके पीछे पागल हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story