×

Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की हालत हुई ऐसी, देख दहल जायेगा दिल

Bhojpuri News: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार (Bhojpuri Superstar Yash Kumar) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 19 Aug 2023 11:46 AM GMT
Bhojpuri News: भोजपुरी अभिनेता यश कुमार की हालत हुई ऐसी, देख दहल जायेगा दिल
X
Bhojpuri Star Yash Kumar film (Photo- Social Media)
Bhojpuri Star Yash Kumar film: भोजपुरी सुपरस्टार यश कुमार (Bhojpuri Superstar Yash Kumar) अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वह जिस भी किरदार को सिल्वर स्क्रीन पर पेश करते हैं, खुद को उस किरदार में इस कदर ढाल लेते हैं कि दर्शक अभिनेता की तारीफ करते नहीं थकते। वहीं अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर सुपरस्टार यश कुमार की तारीफों के पुल बांधे जा रहें हैं, आइए आपको बताते हैं।

यश कुमार की एक्टिंग के दीवाने हुए दर्शक

यश कुमार ने कुछ दिन पहले अपनी ही फिल्म "एक था जोकर" (Ek Tha Joker) से जुड़ा नया अपडेट शेयर किया था और बताया था कि उनकी इस फिल्म का ट्रेलर 18 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। फिल्म "एक था जोकर" के ट्रेलर को लॉन्च कर दिया गया है, जिसके बाद से ही यश कुमार के एक्टिंग की दर्शक जमकर तारीफ कर रहें हैं।

दर्दनाक कहानी देख आंखों से निकल पड़ेंगे आंसू

फिल्म "एक था जोकर" की कहानी एक जोकर और उसके परिवार के इर्द गिर्द घूमती नजर आएंगी। ट्रेलर की बात करें तो उसमें दिखाया गया है कि किस तरह एक जोकर अपना पेट पालने के लिए खुद को ही मरता है, जिससे लोगों का मनोरंजन हो और वे उसे कुछ पैसे दें। ट्रेलर की कहानी में एक जोकर के स्ट्रगल को इतने दर्दनाक तरीके से दिखाया गया, वहीं यश कुमार की एक्टिंग इसमें जान डाल दी है। उनकी और अभिनेत्री स्मृति सिन्हा की एक्टिंग देख यकीनन आपकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे।
देखें ट्रेलर -

दर्शकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

फिल्म "एक था जोकर" में यश कुमार की एक्टिंग देख दर्शकों की बोलती बंद हो गई है। वे यश कुमार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। एक दर्शक ने लिखा है, "इतना बेहतरीन तरीके से यश भैया ने एक्टिंग किया है, मुझे सच में रोना आ गया।" दूसरे ने लिखा, "ट्रेलर देखकर आंखों में आंसू आ जा रहें हैं अभी तो पिक्चर बाकी है। सुपर डुपर हिट।" एक अन्य ने लिखा, "आंख भर आई, ये होती है एक्टिंग...आपका ये अंदाज मन मोह लिया यश भैया।" इसी तरह लगभग सभी को यश ने अपनी एक्टिंग का दीवाना बना लिया है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सुजीत वर्मा ने किया है, जबकि यश कुमार और निधि मिश्रा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story