×

Bhojpuri News: काजल राघवानी से हुई दोस्ती, तो इस भोजपुरी एक्ट्रेस से पंगा ले बैठे खेसारी लाल, नाम सुन लगेगा झटका

Khesari Lal Yadav-Yamini Singh: खबर है कि अवॉर्ड फंक्शन के बाद जहां खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की दोस्ती हो चुकी है, वहीं अब खेसारी लाल यादव ने अपनी एक अन्य हीरोइन से पंगा ले लिया है, आइए आपको बताते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 4 Aug 2023 7:02 AM GMT
Bhojpuri News: काजल राघवानी से हुई दोस्ती, तो इस भोजपुरी एक्ट्रेस से पंगा ले बैठे खेसारी लाल, नाम सुन लगेगा झटका
X
Yamini Singh (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav-Yamini Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों बहुत ही उथल पुथल देखने को मिल रही है। जहां कुछ रिश्ते सुलझते हुए नजर आ रहें हैं, तो वहीं कुछ रिश्तों में गरमा-गरमी चल रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री में आयोजित हुए अवॉर्ड फंक्शन के बाद से ही इंडस्ट्री का माहौल कुछ सही नहीं है। खबर है कि अवॉर्ड फंक्शन के बाद जहां खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की दोस्ती हो चुकी है, वहीं अब खेसारी लाल यादव ने अपनी एक अन्य हीरोइन से पंगा ले लिया है, आइए आपको बताते हैं।

खेसारी और यामिनी सिंह में हुई अनबन

हम आपको जो खबर बताने जा रहें हैं उसे सुन भोजपुरी दर्शकों को गहरा झटका लगने वाला है। दरअसल खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह के बीच बीते कुछ दिनों से विवाद गहराता जा रहा है। जी हां!! जहां खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह बेहद अच्छे दोस्त हुआ करते थे, वहीं लगता है कि अब इन दोनों ने बीच दुश्मनी की जड़े मजबूत हो रहीं हैं। हालांकि इनकी दुश्मनी के पीछे का राज अबतक सामने नहीं आया है।

खेसारी लाल ने यामिनी सिंह को किया ब्लॉक

बता दें कि खबर यह भी है कि खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया हुआ है। जहां एक तरफ अवॉर्ड फंक्शन के बाद खेसारी और अभिनेत्री काजल राघवानी के रिश्ते सुधार गए, वहीं अब यामिनी सिंह और खेसारी के रिश्ते में दरारें पड़ना शुरू हो गईं हैं। खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया है, इस बात का खुलासा खुद यामिनी ने किया। साथ ही यामिनी सिंह ने यह भी बताया कि खेसारी लाल यादव उन्हें इंस्टाग्राम पर कभी फॉलो नहीं करते थे, और उन्होंने मुझे ब्लॉक किया है, ये बात उन्हें खुद नहीं पता, ये उनकी टीम ने किया है। हालांकि भीतर का सच क्या है, ये तो वही दोनों जानें।

लेटेस्ट वीडियो में खेसारी को मारा ताना

इसी बीच यामिनी सिंह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस इसे खेसारी के साथ जोड़ने लग गए हैं। दरअसल उस वीडियो में यामिनी सिंह कह रहीं हैं, "किसी के साथ गलत करने के बाद भी आपको बुरा महसूस नहीं हो रहा है, तो समझा जाइएगा कि आप एक बहुत ही बुरे इंसान हैं और आपके किए यही बुरे कर्म एक ना एक दिन आपके पास लौटकर जरूर आयेंगे। तब घबराइएगा मत, क्योंकि याद रखिएगा, जैसी करनी वैसी भरनी। राधे राधे।"
देखें वीडियो -

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story