TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Khesari Lal Yadav: क्या दोबारा शादी के बंधन में बंधे खेसारी लाल यादव? सामने आई फोटो देख हैरान हुए फैंस

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी ना किसी कारणवश चर्चा में बनें रहते हैं, कभी अपने गानों को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। हालांकि खेसारी का कंट्रोवर्सी से भी गहरा नाता है, लेकिन इस बार वह अपनी शादी के चलते सुर्खियों में आ गए हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 9 Jun 2023 6:48 AM GMT
Khesari Lal Yadav: क्या दोबारा शादी के बंधन में बंधे खेसारी लाल यादव? सामने आई फोटो देख हैरान हुए फैंस
X
Khesari Lal Yadav (Photo- Social Media)
Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव किसी ना किसी कारणवश चर्चा में बनें रहते हैं, कभी अपने गानों को लेकर तो कभी अपनी फिल्मों को लेकर। हालांकि खेसारी का कंट्रोवर्सी से भी गहरा नाता है, लेकिन इस बार वह अपनी शादी के चलते सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां!! सोशल मीडिया पर खेसारी एक फोटो सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

क्या दोबारा शादी के बंधन में बंधे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की शादी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी अधिकतर ही उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता नजर आता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें खेसारी लाल यादव दुल्हा बन शादी के मंडप में रस्में पूरी करते नजर आ रहें हैं।
खेसारी लाल यादव की ये तस्वीर देख सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, क्योंकि उनके साथ मंडप में उनकी रियल लाइफ पत्नी नहीं बल्कि कोई और ही दिखाई दे रहा है। ऐसे में जोरों शोरों से कयास लगने लगे कि क्या खेसारी लाल यादव दूसरी शादी कर रहें हैं?

जानिए क्या है सच

खेसारी लाल यादव की चर्चा में आई तस्वीर के बारे में आपको बताएं तो जैसा नेटीजेंस समझ रहें हैं वैसा कुछ भी नहीं है, जी हां!!! ये फोटो खेसारी की रीयल लाइफ की नहीं बल्कि रील लाइफ की है। दरअसल उनकी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के दौरान की है, जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस यामिनी सिंह संग नजर आ रहें हैं।

यामिनी सिंह द्वारा शेयर की गई है ये तस्वीर

बता दें कि वायरल हो रही फोटो को यामिनी सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है, और साथ ही इस अपकमिंग फिल्म से जुड़ी जानकारी भी दी है। यामिनी सिंह ने सेट से अपनी चार तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी अलग-अलग झलक देखने को मिल रही है। वहीं सबसे पहली फोटो यामिनी और खेसारी के रील लाइफ शादी की है, जिसमें दोनों दूल्हा दुल्हन के रूप में दिख रहें हैं। यामिनी ने अपने इस पोस्ट के साथ फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा भी किया, साथ ही फिल्म का नाम का भी खुलासा कर दिया। यामिनी और खेसारी की इस अपकमिंग फिल्म का नाम "गॉडफादर" है।
देखें -

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story