Bhojpuri Trending Song: यूटयूब पर धमाल मचा रहें हैं भोजपुरी के ये लेटेस्ट गाने, नहीं देखें तो जरूर देखिए

Bhojpuri Trending Song 2023: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। दर्शक गानों पर सिर्फ थिरकते ही नहीं है बल्कि जमकर रील भी बनाते हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 7 April 2023 8:46 PM GMT
Bhojpuri Trending Song: यूटयूब पर धमाल मचा रहें हैं भोजपुरी के ये लेटेस्ट गाने, नहीं देखें तो जरूर देखिए
X
Bhojpuri Trending Song 2023 (Photo- Social Media)
Bhojpuri Trending Song 2023: भोजपुरी गानों का क्रेज लोगों में बढ़ता ही जा रहा है। दर्शक गानों पर सिर्फ थिरकते ही नहीं है बल्कि जमकर रील भी बनाते हैं। भोजपुरी के रिलीज हुए लगभग सभी गाने दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब हो जाते हैं, फिर तो गाना सिर्फ यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करता है।
भोजपुरी के कुछ पुराने गानों का क्रेज लोगों में तो बना ही हुआ है, लेकिन आपको बता दें कि भोजपुरी के लेटेस्ट गाने भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड में रहते हैं, आइए आपको कुछ नए लेटेस्ट गानों के बारे में बताते हैं जो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहें हैं।

टूट जाई पलंग राजा जी (Tut Jai Palang Raja Ji)

खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना "टूट जाई पलंग राजा जी" लगभग दो महीने पहले रिलीज हुआ था, लेकिन अभी तक यह सोशल मीडिया पर धमाल मचाए हुए है। खेसारी और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री ने इस गाने में आग लगा दी है। इस गानों को दो महीने के अंदर 28 मिलियन लोग देख चुके हैं।

नाचा ऐ बलमुआ खेसारी स्टाइल में (Nacha ye Balamua Khesari Style Me)

यह भोजपुरी गाना भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। "नाचा ऐ बलमुआ खेसारी स्टाइल में" गाने को मोनू अलबेला और शिल्पी को ने गाया है। इस धमाकेदार गाने को रिलीज हुए लगभग 3 हफ्ते हो चुके हैं और इसे 9.5 मिलियन बार देखा जा चुका है।

ढोड़ी कुआँ कईले बा (Dhodi Kuaa Kaile Ba)

सौम्या पांडे का गाना "ढोड़ी कुआँ कईले बा" यूट्यूब पर धमाल मचाए हुए है। दर्शक इस गाने को बार बार देख रहें हैं। चंदन चंचल द्वारा गाया गया यह भोजपुरी गाना तीन महीने पहले रिलीज हुआ था और अभी भी यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में है। इस गाने को अबतक 87 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

असों के डललका (Aso Ke Dalalka)

पवन सिंह और डिंपल सिंह का गाना "असों के डललका" होली के समय रिलीज हुआ था, जिसमें दोनों स्टार्स के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी। वहीं पवन सिंह की आवाज ने तो गाने को सुपरहिट बना दिया। इस गाने को अबतक 7.7 मिलियन दर्शकों ने देख चुका है।

भतार का करी (Bhatar Ka Kari)

खेसारी लाल यादव का नया गाना "भतार का करी" लगभग दो हफ्ते पहले रिलीज हुआ है। गाने के वीडियो को खेसारी और रानी पर फिल्माया गया है, और इसे खेसारी और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। खेसारी और रानी के इस गाने को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अबतक इसे 4.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

गरम गोदाम (Garam Godam)

खेसारी लाल यादव के गाने "गरम गोदाम" रिलीज के साथ ही बवाल मचा दिया था। गाने को खेसारी लाल एवं और नेहा राज ने अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के वीडियो को यामिनी सिंह पर फिल्माया गया है। एक महीने पहले रिलीज हुए इस गाने को अबतक 20 मिलियन लोगों के देखा है।

दंउरी होई की काम अउरी होई(Dauri Hoi Ki Kaam Auri Hoi)

पावरस्टार पवन सिंह का गाना "दंउरी होई की काम अउरी होई" कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है और ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। गाने को खुद पवन सिंह ने सिंगर शिवानी सिंह के साथ मिलकर अपनी आवाज दी है, जबकि गाने के वीडियो को पवन और क्वीन शालिनी पर फिल्माया गया है। 5 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को 2.5 मिलियन बार देखा जा चुका है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story