×

Bhojpuri Gana: बना डाला सीमा हैदर और सचिन की अनोखी लव स्टोरी पर भोजपुरी गाना, खूब देखा जा रहा वीडियो

Bhojpuri Song Seema Haider-Sachin: सीमा हैदर और सचिन की अनोखी प्रेम कहानी से अबतक तो आप सब वाकिफ हो चुके होंगे, वहीं अब भोजपुरी में तो इनकी लव स्टोरी पर कई मजेदार गाने भी बन चुके हैं, जो तेजी से वायरल हो रहें हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 23 July 2023 8:17 AM GMT
Bhojpuri Gana: बना डाला सीमा हैदर और सचिन की अनोखी लव स्टोरी पर भोजपुरी गाना, खूब देखा जा रहा वीडियो
X
Seema Haider-Sachins Love Story (Photo- Social Media)
Bhojpuri Song Seema Haider-Sachin: आज के समय में ऐसी-ऐसी प्रेम कहानियां देखने को मिलती हैं, जिसपर विश्वास करना बेहद कठिन होता है। पिछले कुछ दिनों से ऐसी ही एक अनोखी कहानी की जमकर चर्चा हो रही है। सीमा हैदर और सचिन की अनोखी प्रेम कहानी से अबतक तो आप सब वाकिफ हो चुके होंगे, क्योंकि इनकी प्रेम कहानी की चर्चा पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है। वहीं अब भोजपुरी में तो इनकी लव स्टोरी पर कई मजेदार गाने भी बन चुके हैं, जो तेजी से वायरल हो रहें हैं।

जानिए दोनों की अनोखी प्रेम कहानी के बारे में

तो पहले आपको सीमा हैदर और सचिन की अनोखी प्रेम कहानी के बारे में बताते हैं, दरअसल सीमा हैदर भारत के सचिन के प्यार में इतनी पागल हो गईं कि वह पाकिस्तान से भारत आ गईं। क्योंकि सीमा पाकिस्तानी हैं ऐसे में ये चर्चा और अधिक सुर्खियों में बना हुआ है, कुछ लोगों का कहना है कि सीमा जासूस भी हो सकती हैं। दिलचस्प बात तो यह भी है कि सचिन के साथ रहने के लिए सीमा अपने चार बच्चों के साथ सरहद पार करके आईं हैं, जिसकी वजह से कुछ लोग उनकी मिसाल भी दे रहें हैं।

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर भोजपुरी सिंगर्स ने बना दिया सॉन्ग

भोजपुरी इंडस्ट्री इस मामले में सबसे आगे है, देश का कोई भी मुद्दा हो, सिंगर्स तुरंत ही उसपर गाने बना देते हैं, और दर्शकों द्वारा खूब सुना भी जाता है। तो भला इनकी अनोखी प्रेम कहानी भोजपुरी सिंगर्स की नजरों से कैसे बचती। भोजपुरी सिंगर्स द्वारा सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी पर एक नहीं बल्कि कई गाने गाने बनाए गए हैं जो धड़ल्ले से वायरल हो रहें हैं। कुछ गाने इनकी प्रेम कहानी को दर्शा रहे हैं तो कुछ सीमा हैदर को लेकर सवाल भी खड़े कर रहें हैं।

दुल्हन या जासूस (Dulhan Ya Jasus)

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर बने गाने "दुल्हन या जासूस" को ओम प्रकाश दीवाना ने गाया है, लिरिक्स भी उन्होंने ही लिखी है, जबकि म्यूजिक धनंजय सिंह ने कंपोज किया है। यह गाना सीमा हैदर पर कई सवाल खड़े कर रहा है।

सीमा हैदर चालीसा (Seema Haider Chalisa)

"सीमा हैदर चालीसा" गाने में सीमा हैदर और सचिन की प्रेम कहानी को पूरे विस्तार से बताया गया है। इस गाने को दर्शक खूब सुन रहें हैं। बताते चलें कि इस गाने को अजय अलबेला ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स भी उनके द्वारा ही लिखी गई है। वहीं म्यूजिक राज शर्मा ने कंपोज किया है।

दुल्हा हिंदुस्तानी और दुल्हन पाकिस्तानी(Dulha Hindustani Aur Dulhan Pakistani)

सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी पर फिल्माया गया ये गाना भी दोनों की प्रेम कहानी बयां करता है। इस मजेदार गाने को रामकेवल यादव ने गाया है जबकि लिरिक्स महेंद्र लाल कवि और विशाल निशाद ने लिखें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story