×

Bhumi Pednekar Boyfriend: तो इस शख्स की डेट कर रहीं हैं भूमि पेडनेकर, जानिए क्या करते हैं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड

Bhumi Pednekar Boyfriend: भूमि प्रोफेशनल न सही लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर जरूर हेडलाइंस में बनीं हुईं हैं, जी हां!! आज कल वह एक शख्स के साथ स्पॉट की जा रहीं हैं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें तेज हो गईं हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 20 July 2023 7:36 AM GMT
Bhumi Pednekar Boyfriend: तो इस शख्स की डेट कर रहीं हैं भूमि पेडनेकर, जानिए क्या करते हैं एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड
X
Bhumi Pednekar Boyfriend Yash (Photo- Social Media)
Bhumi Pednekar Boyfriend: बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पिछले काफी समय से पर्दे से गायब हैं, उनके फैंस बेसब्री से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहें हैं। भले ही भूमि इन दिनों फिल्मी दुनिया में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें जरूर शेयर करती रहती हैं, साथ ही अक्सर पपराजी द्वारा भी स्पॉट की जाती हैं। भूमि प्रोफेशनल न सही लेकिन पर्सनल लाइफ को लेकर जरूर हेडलाइंस में बनीं हुईं हैं, जी हां!! आज कल वह एक शख्स के साथ स्पॉट की जा रहीं हैं, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें तेज हो गईं हैं।

इस शख्स को डेट कर रहीं हैं भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को पिछले कुछ समय से एक शख्स के साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है, कभी डिनर डेट पर तो कभी एयरपोर्ट पर, ऐसे में कहीं न कहीं अब भूमि की डेटिंग को लेकर भी बाजार गर्म हो चुका है। बॉलीवुड की गलियारों में भूमि पेडनेकर का नाम जिस शख्स के साथ जुड़ रहा है, उनका नाम यश कटारिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भूमि पेडनेकर यश कटारिया को डेट कर रहीं हैं।

क्या करते हैं भूमि के बॉयफ्रेंड यश कटारिया

भूमि पेडनेकर यश कटारिया को तो डेट कर रहीं हैं, लेकिन ऐसे में फैंस जानना चाह रहें होंगे कि यश कटारिया करते क्या हैं? तो हम आपको बता दें कि यश कटारिया एक बिजनेसमैन हैं और उनकी इंडस्ट्री के कई लोगों से अच्छी बनती है। वह भूमि के साथ कई बॉलीवुड पार्टियों में भी दिखाई देते हैं।

हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए थे भूमि और यश

भूमि पेडनेकर को हाल ही में पापराजी द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके साथ यश कटारिया भी मौजूद थे। हालांकि दोनों ने एकसाथ पोज नहीं दिया। यह एयरपोर्ट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहें हैं। ये पहली बार नहीं है जब भूमि और यश एकसाथ स्पॉट हुए हों, ये दोनों अधिकतर ही एकसाथ स्पॉट तो होते हैं, हालांकि हर बार पपराजी के कैमरों में कैद होने से बच जाते हैं। यही नहीं दोनों को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की रिसेप्शन पार्टी में भी एकसाथ स्पॉट किया गया था। भूमि और यश एक दूसरे को डेट तो कर रहें हैं हालांकि अब तक दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story