×

बंद करो Bigg Boss: शुरू हुआ विवाद, उठी बैन की मांग, ये है वजह

हां बिग बॉस ने लड़कियों को इम्यूनिटी पाने का एक मौका दिया। इसी के तहत लड़कियों को सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी अदाओं और नजाकत से इंप्रेस करना था,

Suman  Mishra
Published on: 8 Oct 2020 10:18 AM IST
बंद करो Bigg Boss: शुरू हुआ विवाद, उठी बैन की मांग, ये है वजह
X
यूजर्स ने सलमान खान के शो को बताया वल्गर

मुंबई : बिग बॉस-14 की शुरुआत हो चुकी हैं। इसके कंटेस्टेंट अपने गेम शुरू कर चुके हैं।यह विवादित शो विवादों की वजह से ही जाना जाता है अब फिर से शो को लेकर विवाद गहराने लगा है। अब फिर से शो के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है। ऐसा ही कुछ अभी फिर से देखने को मिला है। यूजर्स ने बिग बॉस 14 को बैन करने की मांग की है। बताते है इसकी वजह

यह पढ़ें....रेलवे में निरंतर सुधार: माल के लदान में मिली इतनी सफलता, इतना लोड हुआ दर्ज

इम्यूनिटी पाने का एक मौका

अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया था। जहां बिग बॉस ने लड़कियों को इम्यूनिटी पाने का एक मौका दिया। इसी के तहत लड़कियों को सिद्धार्थ शुक्ला को अपनी अदाओं और नजाकत से इंप्रेस करना था, उन्हें रिझाना था। प्रोमो में दिखाया गया कि पवित्रा पुनिया, रुबीना दिलैक, जैस्मिन भसीन, निक्की तंबोली बाइक पर बैठे सिद्धार्थ शुक्ला संग रेन डांस कर रही हैं। अपनी अदाओं का जलवा सिद्धार्थ पर दिखा रही हैं।

यह पढ़ें...आग ने मचाई सनसनी: धूं-धूं कर जली फैक्ट्री, ख़ाक हो गया सबकुछ

ट्रोल्स बिग बॉस 14

ये प्रोमो काफी मजेदार है, लेकिन कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए शो को वल्गर और चीप बता दिया है। ट्रोल्स बिग बॉस 14 को बैन करने की भी मांग कर रहे हैं। #BoycottBB14 ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- समय आ गया है कि बिग बॉस को बैन किया जाए। पिछले सीजन में हिंसा को प्रमोट किया गया और इस बार वल्गैरिटी को।





यह पढ़ें....US: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस बोलीं- कोरोना के मोर्चे पर ट्रंप नाकाम

वल्गैरिटी बर्दाश्त नहीं

यूजर्स ने बिग बॉस पर वल्गैरिटी परोसने का आरोप लगाया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही बताया कि एंटरटेनमेंट के कई और भी तरीके है। टास्क के जरिए एंटरटेनिंग नहीं चीप सेक्स परोसा जा रहा है। बता दें कि पिछले दो सीजन्स से लगातार शो को बैन करने की मांग होती रही है। लेकिन वहीं कुछ का मानना है कि बिग बॉस के कंटेंट से खासा दिक्कत नहीं होती, वो शो से एंटरटेन होते हैं।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story