×

Bigg Boss OTT 2: बिहार की बेटी मनीषा रानी को लेकर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे, यहां पढ़ें

Bigg Boss OTT 2: जियो सिनेमा पर आने वाला रियलिटी शो "बिग बॉस ओटीटी 2" लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इन सबके बीच शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहीं हैं, अब भोजपुरी की इस हसीना ने मनीषा रानी को लेकर कई खुलासे किए हैं|

Shivani Tiwari
Published on: 12 July 2023 9:08 AM GMT
Bigg Boss OTT 2: बिहार की बेटी मनीषा रानी को लेकर इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे, यहां पढ़ें
X
Bigg Boss OTT 2 (Photo- Social Media)
Bigg Boss OTT 2: जियो सिनेमा पर आने वाला रियलिटी शो "बिग बॉस ओटीटी 2" लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जैसा कि इस हफ्ते कंटेस्टेंट साइरस ब्रोचा गेम को बीच में ही छोड़ घर से बाहर आ गए, वहीं अब शो को लेकर खबरें आ रहीं हैं कि बहुत जल्द तीन वाइल्ड कार्ड की एंट्री होने जा रही है। सोशल मीडिया पर इन नामों को लेकर भी काफी बज बन चुका है। इन सबके बीच शो की कंटेस्टेंट मनीषा रानी भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहीं हैं, अब भोजपुरी की इस हसीना ने मनीषा रानी को लेकर कई खुलासे किए हैं, चलिए आपको बताते है।

पहले दिन से ही मनीषा रानी बटोर रहीं सुर्खियां

जब से बिग बॉस ओटीटी 2 की शुरुआत हुई है, बिहार की बेटी मनीषा रानी तभी से लगातार हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाईं हुईं हैं। मनीषा रानी ने अपने चुलबुले अंदाज और गेम से हर किसी को इंप्रेस कर दिया है, उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है। मनीषा रानी की छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहीं हैं। उनके फनी अंदाज को देख कुछ लोग उन्हें अर्चना गौतम का नाम दे रहें हैं तो वहीं कुछ शहनाज गिल का। वहीं अब भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने मनीषा रानी को सपोर्ट करते हुए उनके लिए लोगों से वोट मांगे और कुछ बाते भी बताई।

मनीषा रानी को लेकर अक्षरा सिंह ने कही ये बात

जानकारी के लिए बताते चलें कि अक्षरा सिंह "बिग बॉस ओटीटी" के पहले सीजन में नजर आईं थीं। अब उन्होंने बिहार की बेटी के लिए अपने फैंस से वोट की मांग की है। दरअसल अक्षरा सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अक्षरा सिंह बिहार की बेटी मनीषा के लिए कह रहीं हैं कि, "हम दोनों एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते हैं। मैं उसको छुटकी बुलाती हूं। हम साथ में बहुत मस्ती करते हैं। बिग बॉस हाउस में जाने से पहले मनीषा मुझसे मिली और हमने खूब बातें भी की थी। मनीषा बिहार का नाम रोशन कर रही है और मैं चाहती हूं कि वो ट्रॉफी जीत के आए। आप सभी बिहार की मनीषा रानी को सपोर्ट करो।" सिर्फ यही नहीं अक्षरा ने सोशल मीडिया के जरिए भी आने फैंस से मनीषा रानी को वोट करने की अपील की है।

पवन सिंह ने भी मनीषा का किया था सपोर्ट

भोजपुरी के सितारे मनीषा रानी को सपोर्ट करने में जुट चुके हैं। सिर्फ अक्षरा सिंह ही नहीं बल्कि इससे पहले पावर स्टार पवन सिंह भी मनीषा रानी को सपोर्ट और वोट करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया मनीषा रानी के लिए वोट मांगे थे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story