×

Bigg Boss: कभी स्विमिंग पूल और वॉशरुम में खुलेआम इश्क लड़ाते दिखे ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस के 13वें सीजन का ऐलान कर दिया गया है। ये टीवी रिएलिटी शो 29 सितंबर से शुरु होने वाला है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिग बॉस झगड़े के साथ-साथ अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहता है। कई बार देखा गया है कि कैमरे के सामने इस घर में रह रहे कंटेस्टेंट खुलकर आशिकी करते नजर आते हैं।

Dharmendra kumar
Published on: 6 Jun 2023 10:59 PM GMT
Bigg Boss: कभी स्विमिंग पूल और वॉशरुम में खुलेआम इश्क लड़ाते दिखे ये कंटेस्टेंट
X

मुंबई: बिग बॉस के 13वें सीजन का ऐलान कर दिया गया है। ये टीवी रिएलिटी शो 29 सितंबर से शुरु होने वाला है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बिग बॉस झगड़े के साथ-साथ अफेयर्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहता है। कई बार देखा गया है कि कैमरे के सामने इस घर में रह रहे कंटेस्टेंट खुलकर आशिकी करते नजर आते हैं। इस शो के प्रतिभागी सिर्फ खबरों में रहने के लिए ऐसा करते हैं तो कईयों की लव स्टोरी शादी तक भी पहुंच चुकी है।

बिग बॉस 11' सीजन में पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की खूब चर्चा रही। ये जोड़ी कई बार बिग बॉस के घर में काफी क्लोज नजर आई। कई बार घर के अंदर से उनकी ऐसी भी तस्वीरें आईं जिन्हें सेंसर्ड करना पड़ा। सलमान ने एक बार उन्हें चेतावानी भी दी।

यह भी पढ़ें…श्वेता तिवारी की इस शो से होगी टीवी पर वापसी, यहां देखें टीजर

कीथ और रोशेल रॉव बिग बॉस 9 के घर में जाने से पहले से ही रिलेशनशिप में थे। घर में कई बार उनके रिश्ते में उतार चढ़ाव देखने को मिला, लेकिन उन्होंने इसे बैलेंस कर लिया। बिग बॉस से बाहर के कुछ समय बाद इस जोड़ी ने शादी भी कर ली।

बिग बॉस' के 8वें सीजन में अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और अभिनेता उपेन पटेल की जोड़ी ने खूब सुर्खियां बटोरी। इस घर से इस जोड़ी की कई बार ऐसी तस्वीरें दिखीं जिसकी वजह से इस शो को टीआरपी में बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें…पेरिश फैशन वीक में दीपिका के कातिलाना अंदाज को देख कर हो जाएंगे मदहोश

शो से बाहर आने के बाद इस जोड़ी ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया। बाद में इनका रिश्ता टूट गया। इस शो की वजह से करिश्मा तन्ना फेमस हो गईं। फिल्म संजू में भी दिखी थीं।

बिग बॉस' 8 के हाइलाइट्स में गौतम गुलाटी और डायन्ड्रा की लवस्टोरी खूब चर्चा में रही। शो के दौरान दोनों को कई बार किस करते भी देखा गया, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

'बिग बॉस' के 7वें सीजन में गौहर खान और कुशाल टंडन के रोमांस के खूब चर्चे रहे। दोनों को इस घर में कई बार इश्क करते देखा गया। शो से बाहर आने के कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें…हाउसफुल 4: फिल्म का पोस्टर आया सामने, अक्षय ने कुछ इस अंदाज में किया इंट्रोड्यूस

'बिग बॉस' 7 में अरमान कोहली के साथ काजोल की बहन तनीषा भी इश्क लड़ाती दिखीं। कई बार ये दोनों एक दूसरे के साथ कैमरे में कैद हुए। शो से बाहर आने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

बिग बॉस' के चौथे सीजन में पाक अभिनेत्री वीना और अश्मित ने इस घर में ऐसा रोमांस किया। लोगों के देखकर के होश उड़ गए। पूरे सीजन में दोनों का रोमांस लोगों के लिए हॉट टॉपिक बना रहा।

बिग बॉस' के दूसरे सीजन में पायल रोहतगी और राहुल महाजन के इश्क की खूब चर्चा हुई। इन दोनों के रोमांस ने शो को टीआरपी भी खूब दिलाई थी।

अनुपमा और आर्यन ने ही 'बिग बॉस' के घर में रोमांस और इश्क की नींव रखी थी। ये कपल 'बिग बॉस' के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए थे।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story