×

गब्बर के लिए अमजद खान नहीं थे पहली पसंद, यहां जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

गब्बर के लिए अमजद खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। शोले में इस किरदार के लिए पहले डैनी डेन्जोंगपा को साइन किया गया था, कुछ डेट्स ना मिलने की वजह बाद में अमजद खान को इस किरदार के लिए साइन किया गया।

Shreya
Published on: 12 Nov 2019 5:19 AM GMT
गब्बर के लिए अमजद खान नहीं थे पहली पसंद, यहां जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें
X
गब्बर के लिए अमजद खान नहीं थे पहली पसंद, यहां जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

मुंबई: अगर हिंदी सिनेमा के हिट मूवीज की चर्चा होती है तो शोले फिल्म का नाम जरुर होता है। जय, वीरु, बसंती, गब्बर, ठाकुर सबने इस फिल्म से लोगों का खूब मनोरंजन किया। वैसे तो इस फिल्म में इन सभी किरदारों की भूमिका अहम थी, लेकिन फिल्म में एक ऐसा किरदार था जिसे विलेन होने के बाद भी लोगों ने खूब सराहा था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां हम बात कर रहे हैं गब्बर की। अमजद खान ने गब्बर के किरदार में अपने अभिनय से जान डाल दी थी और फिर बन गए इंडस्ट्री में विलेन की नई परिभाषा।

शोले नहीं थी पहली मूवी

आज बॉलीवुड के मशहूर विलेन यानि अमजद खान का बर्थडे है। अमजद खान आज ही के दिन साल 1940 में पेशावर में जन्मे थे और आज हम आपको उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बतायेंगे। शोले में निभाए गए उनके किरदार को बहुत लोगों ने प्यार दिया। इसके साथ ही कईयों का मानना है कि शोले अमजद खान की पहली मूवी थी, लेकिन सच्चाई ये नहीं है। उन्होंने शोले में आने से 25 साल पहले ही अपने एक्टिंग की शुरुआत कर दी थी।

यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर बिहार में हादसा, 3 बच्चियों समेत सात की मौत

'नाजनीन' से की एक्टिंग की शुरुआत

दरअसल, एक्टर ने बचपन से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। अमजद खान ने सबसे पहली बार साल 1951 में आई 'नाजनीन' फिल्म में बतौर चाइल्ड एक्टर काम किया था। इसके बाद उन्होंने अब दिल्ली दूर नहीं, माया और हिंदूस्तान की कसम जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा। उनको इस सफर में पूरे 25 साल लगे और आगे भी संघर्ष जारी रहा।

'गब्बर' के लिए अमजद नहीं थे पहली पसंद

उसके बाद अमजद की जिंदगी में बड़ी हिट साबित हुई शोले। हालांकि गब्बर के लिए अमजद खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। शोले में इस किरदार के लिए पहले डैनी डेन्जोंगपा को साइन किया गया था, कुछ डेट्स ना मिलने की वजह बाद में अमजद खान को इस किरदार के लिए साइन किया गया। अमजद खान की भारी भरकम आवाज और उनकी डाकू वाली एक्टिंग ने इस फिल्म को हिट बनाने में बड़ा योगदान दिया।

यह भी पढ़ें: लेखपाल ने तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमजद की फिल्में

अमजद खान ने अपने एक्टिंग करियर में शोले, याराना, लावारिस, सत्ते पे सत्ता, हमसे है जमाना, मुकद्दर का सिकंदर जैसी कई फिल्मों में काम किया। एक्टर ने निगेटिव रोल के अलाव प़ॉजिटिव रोल में भी काम किया और लोगों ने अमजद को नायक के रुप में भी खूब प्यार दिया। याराना में अमजद ने पॉजिटिव और अहम भूमिका निभाई थी और लोगों ने अमजद के इस अंदाज को भी खूब पसंद किया था।

हार्ट अटैक से हुई मौत

अमजद खान की मृत्यु बहुत ही कम उम्र में हो गई थी। अमजद महज 51 साल के थे, जब हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई थी। दरअसल, अमजद The Great Gambler फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई-गोवा हाईवे से जा रहे थे तो रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। एक्सिडेंट इतना भयानक था कि अमजद कोमा में चले गए। हालांकि कुछ समय बाद अमजद कोमा से तो निकल आए, लेकिन इसके बाद उनका वजन बढ़ने लगा और साल 1992 में हार्ट फेल होने की वजह से वो इस दुनिया को अलविदा कह गए और बॉलीवुड ने अमजद खान के रुप में अपना अनमोल हीरा खो दिया।

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

Shreya

Shreya

Next Story