×

लेखपाल ने तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर भदोही जिले से है, जहां पर जमीनी विवाद के चलते एक लेखपाल ने तीन महिलाओं पर एसिड फेंक दिया। इसमें मां और उसकी दो बेटियां बुरी तरह झुलस गईं।

Shreya
Published on: 12 Nov 2019 4:22 AM GMT
लेखपाल ने तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार
X
लेखपाल ने तीन महिलाओं पर फेंका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: खबर भदोही जिले से है, जहां पर जमीनी विवाद के चलते एक लेखपाल ने तीन महिलाओं पर एसिड फेंक दिया। इसमें मां और उसकी दो बेटियां बुरी तरह झुलस गईं। जिस वक्त ये घटना हुई, तीनों महिलाएं घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थीं। तीनों महिलाओं को इलाज लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने लेखपाल को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी लेखपाल बिमेलेश भदोही इलाके के परगासपुर गांव का निवासी है, उसके और पड़ोसी लालबहादुर के बीच जमीनी विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लगेगा राष्ट्रपति शासन? शिवसेना के बाद अब NCP के सामने है ये चुनौती

इसके साथ ही दोनों लेखपालों के बीच पानी बहाने को लेकर रंजिश भी चल रही है। पुलिस के मुताबिक, रविवार की रात जब लेखपाल लालबहादुर की पत्नी शीला देवी (45) व पुत्री ज्योति (20) ,आरती (18) घर के बाहर चबूतरे पर सो रही थीं, तभी बिमलेश ने उन तीनों पर तेजाब फेंक दिया। जिसमें तीनों गंभीर रुप से झुलस गई हैं।

तीनों को इलाज के लिए भदोही के महाराजा बलवंत सिंह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि, आरोपी लेखपाल और संबंधित लोगों के खिलाफ भदोही कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: सेना को बड़ी कामयाबी, मार गिराए 2 आतंकी

Shreya

Shreya

Next Story