×

Birthday Special: इन किरदारों से चमकी थी विनोद खन्ना की किस्मत

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं का नाम लिया जाए तो उसमें अभिनेता विनोद खन्ना का नाम जरुर आता है। जिनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था।

Roshni Khan
Published on: 15 July 2023 7:03 AM GMT
Birthday Special: इन किरदारों से चमकी थी विनोद खन्ना की किस्मत
X

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं का नाम लिया जाए तो उसमें अभिनेता विनोद खन्ना का नाम जरुर आता है। जिनका जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर (ब्रितानी भारत) में हुआ था। विनोद ने अपनी पढ़ाई नासिक से पूरी की थी। विनोद ने अपने फिल्मी सफर की शुरूआत 1968 में आयी फ़िल्म "मन का मीत" से की जिसमें उन्होंने एक खलनायक का रोल किया था। उसके बाद उन्होंने बहुत सी फिल्मों में अहम भूमिका भी निभाई है। 60 के दशक में उनके सितारें काफी बुलंदी पर थे।

ये भी पढ़ें:पूर्व पीडीपी कार्यकर्ता के घऱ में घुसकर आतंकियों ने मारी गोली

फिल्मों के बाद उन्होंने राजनीति में 1997 और 1999 में दो बार पंजाब के गुरदासपुर क्षेत्र से भाजपा की तरफ से सांसद चुने गए थे। जबकि 2002 में वे संस्कृति और पर्यटन के केन्द्रिय मंत्री भी रहे।

विनोद के तीन बेटे और एक बेटी है, जिसमें अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना जो कि दोनों फ़िल्म एक्टर्स हैं।

27 अप्रैल 2017 को लंबे समय से कैंसर से पीड़ित रहने की वजह से मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में उनका निधन हो गया। तो आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बतातें हैं उनकी 10 सुपरहिट फिल्मों के बारें में, जो शायद ही आप जानते होंगे। ये हैं उनकी फिल्मों की लिस्ट।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस को ले डूबेंगे राहुल! दो राज्यों में होने वाले हैं चुनाव और जनाब को है गुस्सा

मेरे अपने

इस फिल्म में विनोद खन्ना ने लीजेंडरी एक्ट्रेस मीना कुमारी के साथ काम किया था। अपनी ऑफबीट कहानी के चलते मेरे अपने को खासा क्रिटिकल एक्लेम मिला और आज भी ये विनोद खन्ना की चंद सबसे बेहतरीन फिल्मों में शुमार की जाती है।

रेश्मा और शेरा

Image result for रेश्मा और शेरा

विनोद खन्ना ने फिल्म मन का मीत में विलेन के रोल से अपना बॉलीवुड डेब्यु किया था, बतौर सोलो हीरो उन्हें पहली फिल्म हम और तुम मिली, लेकिन वे ज्यादातर मल्टी स्टारर फिल्मों में ही कामयाब हुए। ऐसी ही एक फिल्म थी रेश्मा और शेरा जिसमें उन्होंने पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। बाद के सालों में इस स्टार जोड़ी ने कई सुपर हिट फिल्मों में साथ काम किया।

कच्चे धागे

इस फिल्म में भी विनोद खन्ना ने एक डाकू की भूमिका निभाई थी और उनके साथ मौसमी चटर्जी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म की खासियत उसका संगीत था और उस समय सुपरहिट रहा था।

ये भी पढ़ें:कोहली ने पारी घोषित करने में क्यों की देरी, पुजारा ने बताया ये बड़ी वजह

मेरा गांव मेरा देश

1971 में आई ये फिल्म भी काफी कामयाब रही थी। फिल्म में विनोद खन्ना ने एक डाकू की भूमिका निभाई थी। फिल्म में उनके साथ धर्मेंद्र और आशा पारेख लीड रोल प्ले कर रहे थे।

हेरा फेरी

अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की जोड़ी की हिट फिल्मों में हेरा फेरी का नाम भी शामिल है।

अचानक

1973 में आई गुलजार के निर्देशन में बनी थ्रिलर फिल्म अचानक विनोद खन्ना के करियर में मील का पड़ाव बनी थी। ये फिल्म महज एक थ्रिलर मूवी ही नहीं थी बल्कि उसमें भावनाओं का जबरदस्त उतार चढ़ाव भी था। फेमस नानावटी कांड जिससे हाल के दिनों में बनी हिट रुस्तम भी इंस्पायर्ड थी, अचानक की थीम का भी बेस थी हालाकि कहानी में कोई समानता नहीं थी। फिल्म में विनोद ने एक दगाबाज दोस्त और बेवफा पत्नी का कत्ल करने वाले फौजी अफसर की भूमिका निभाई थी।

ये भी पढ़ें:कोहली ने पारी घोषित करने में क्यों की देरी, पुजारा ने बताया ये बड़ी वजह

मुक्कदर का सिकंदर

Image result for muqaddar ka sikandar

अगले साल 1978 में दोनों की टीम फिर सिल्वर स्क्रीन पर नजर आयी और इन्होंने मुक्कदर का सिकंदर में फिर से अपनी कामयाबी की कहानी दोहरायी। हालाकि इसी साल विनोद खन्ना में तुलसी तेरे आंगन की जैसी संजीदा फिल्म में भी नजर आये।

अमर अकबर एंथोनी

वैसे एक अमर अकबर एंथोनी ही नहीं उस साल यानि 1977 को अगर बच्चन और खन्ना की जोड़ी का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इन दोनों एक साथ तीन सुपरहिट फिल्में दी। इस फिल्म के अलावा बाकी दो फिल्में थीं खून पसीना और परवरिश।

चांदनी

ये एंग्री, अग्रेसिव और विटी विनोद खन्ना के बिलकुल अलग चेहरे को सामने लाने वाली फिल्म बनी जब वे बार बार प्यार में हार जाते हैं।

ये भी पढ़ें:मचा हड़कंप! पाकिस्तान से लौटे भारतीय जवान ने सेना पर लगाया गंभीर आरोप

दयावान

मोस्‍ट हैंडसम हीरो से हॉट सन्‍यासी और फिर दबंग एक्‍टर बनने वाले विनोद खन्‍ना की ये हैं टॉप टेन फिल्‍में

विनोद खन्ना की सबसे यादगार और सुपरहिट फिल्मों की सूची में एक नाम फिल्म दयावान का भी है। जिसमें वे बिलकुल अलग अंदाज में दिखे और शायद बॉलीवुड में राबिनहुड के कररेक्टर को एक नए अंदाज में पेश करने का सिलसिला इसी फिल्म से शुरू हुआ।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story