×

बाहुबली की दुलहनिया कौन! तो प्रभास करेंगे इनसे शादी, जाने पूरी खबर

दक्षिण भारत और बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। एक्टर का 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था।

Roshni Khan
Published on: 23 Oct 2019 6:27 AM GMT
बाहुबली की दुलहनिया कौन! तो प्रभास करेंगे इनसे शादी, जाने पूरी खबर
X

मुंबई: दक्षिण भारत और बॉलीवुड के बाहुबली प्रभास आज अपना 40वां बर्थडे मना रहे हैं। एक्टर का 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई में हुआ था। प्रभास दक्षिण भारत के जाने-माने सुपरस्टार्स में से एक हैं। इनकी फैंस फोल्लोविंग काफी ज्यादा है। प्रभास लाइमलाइट में फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' से आए थे। इस फिल्म की वजह से वो पूरे देश में फेमस हुए और पहचान मिली। प्रभास फिल्मों में रोमांस करने में जितना ब्लश करते हैं असल जिंदगी में भी वह बहुत शर्मीले हुआ करते थे। तो आइए आज उनके बर्थडे पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

ये भी देखें:कमलेश मर्डर केस: हत्यारों के लिए एक काॅल बनी काल, ATS ने ऐसे पकड़ा

प्रभास कॉलेज और स्कूल के समय में बेहद शर्मीले हुआ करते थे। इस टाइम लड़कियों की इतनी फैन फॉलोइंग वाले प्रभास एक समय पर लड़कियों से बात करने तक से शर्माते थे। मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली के बाद प्रभास के लिए 5000 से ज्यादा लड़कियों के रिश्ते आए थे।

प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर की उड़ी थी खबर

फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास और अनुष्का शेट्टी के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी सामने आईं थी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों दिसंबर में सगाई करने वाले हैं। वैसे तो प्रभास और अनुष्का दोनों ने इस बात पर चुप्पी साधी हुई है।

जानकारी के मुताबिक प्रभास किसी बड़े इंडस्ट्रलिस्ट की पोती से शादी करने जा रहे हैं। आपको बता दें प्रभास ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह बिजनेसमैन बनना चाहते थे लेकिन उनकी किस्मत में एक्टिंग में ले आई।

ये भी देखें:नोएडा अथॉरिटी: सुपरटेक बिल्डर पर शुरु की सख्ती, करोड़ों की वसूली के लिए RC जारी

प्रभास ने प्रभुदेवा की फिल्म एक्शन-जैक्सन से बॉलीवुड में कैमियो किया था। बाहूबली के बाद प्रभास फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर मेन रोल में नजर आईं थी। लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story