×

बर्थडे स्पेशल: जानिए कैसी थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी

हिंदी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज (29 दिसंबर को) जन्मदिन है। उन्होंने अपने एक्टिंग, अपने अनोखे स्टाइल से सभी दिलों पर राज किया। भले आज वो इस दुनिया में न हों, लेकिन आज भी उनके डायलॉग्स सबकी जुबान पर बने हुए हैं।

Shreya
Published on: 29 Dec 2019 4:27 AM GMT
बर्थडे स्पेशल: जानिए कैसी थी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की लव स्टोरी
X

मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार राजेश खन्ना का आज (29 दिसंबर को) जन्मदिन है। उन्होंने अपने एक्टिंग, अपने अनोखे स्टाइल से सभी दिलों पर राज किया। भले आज वो इस दुनिया में न हों, लेकिन आज भी उनके डायलॉग्स सबकी जुबान पर बने हुए हैं। वहीं राजेश खन्ना दुनिया के ऐसे इकलौते एक्टर हैं, जिन्होंने लगातार 15 सुपहिट फिल्में दीं। उनकी रील लाइफ के अलावा उनकी रियल लाइफ ने भी काफी चर्चाएं बटोरी थीं।

राजेश खन्ना ने अपने से 15 साल कम उम्र की अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। दोनों के बीच लगभग 3 साल तक अफेयर चला और फिर दोनों ने साल 1973 में शादी की। जिस वक्त दोनों के प्यार का किस्सा शुरु हुआ उस वक्त डिंपल केवल 16 साल की थी और राजेश खन्ना की उम्र 31 साल थी। ऐसे में दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था, जिसने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। डिंपल कपाड़िया ने अपनी पहली फिल्म के बाद ही राजेश खन्ना से शादी कर ली और कुछ समय के लिए उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया।

लेकिन राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया ही ऐसे कपल नहीं हैं जिनके बीच उम्र का इतना फासला रहा हो। उनके अलावा भी ऐसे कई कपल्स हैं, जिन्होंने अपने प्यार में ‘एज सिर्फ एक नंबर है’ की कहावत को सच करके दिखाया। तो चलिए आपको बतातें हैं कुछ ऐसे ही कपल्स के बारे में, जिनके बीच उम्र का बहुत अधिक फासला है।

संजय दत्त और मान्यता दत्त

पूरा बॉलीवुड जिन्हें बाबा के नाम से पुकारता है उनकी लव स्टोरी भी काफी सुर्खियों में रही थी। हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की। जिन्होंने अपनी दूसरी पत्नी रिया पिल्लई से अलग होने के बाद मान्यता से शादी रचाई थी। मान्यता संजय दत्त से उम्र में 20 साल छोटी हैं। मान्यता ने संजय दत्ता का हर मोड़ पर साथ दिया। दोनों के दो बच्चे हैं, बेटा शहरान दत्त और बेटी इकरा दत्त।

यह भी पढ़ें: अफवाहों को करके दरकिनार, डेढ साल बाद बुराड़ी हाउस फिर हो गया गुलजार

सैफ अली खान और करीना कपूर

इस लिस्ट में बॉलीवुड के आइडल कपल सैफ और करीना का नाम भी शामिल है। सैफ की ये दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस अमृता से शादी रचाई थी। 2012 में सैफ ने करीना के साथ शादी की थी, जो उनसे उम्र में 10 साल छोटी हैं। बता दें कि जब सैफ की पहली शादी हुई थी तो करीना भी उनकी शादी में पहुंची थी और उनको बधाई देते हुए कहा था, शादी मुबारक हो अंकल।

कमल हासन और सारिका

बॉलीवुड एक्टर कमल हासन ने साल 1988 में सारिका से शादी की थी। ये कमल हासन की दूसरी शादी थी। जिस वक्त कमल हासन ने सारिका से शादी की थी तब वो 34 साल के थे और सारिका 28 साल की थीं। लेकिन इस कपल के उम्र से ज्यादा सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात ने सुर्खियां बटोरी थीं। दरअसल, शादी के वक्त सारिका प्रेग्नेंट थीं, जिसके बाद उन्होंने श्रुति हासन को जन्म दिया।

यह भी पढ़ें: साल 2019 के आखिरी ‘मन की बात’ को PM मोदी आज करेंगे संबोधित

मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर

मिलिंद सोमन और अंकिता कुंवर की शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी। मिलिंद और अंकिता ने पिछले साल 22 अप्रैल, 2018 को शादी की थी। दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है। मिलिंद 53 साल के हैं और अंकिता केवल 27 साल की हैं। हाल ही में अंकिता ने दोनों की दोस्ती से लेकर शादी तक के सफर को शेयर किया था।

कबीर बेदी और परवीन दोसांझ

एक्टर कबीर बेदी ने अपने से 29 साल कम उम्र की परवीन दोसांझ से शादी की थी। ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस परवीन और कबीर बेदी के बीच करीब 10 साल अफेयर रहने के बाद दोनों ने शादी की थी। कबीर की परवीन के साथ ये चौथी शादी थी। बता दें कि, और कबीर बेदी ने 10 साल के अफेयर के बाद शादी की थी। कबीर की परवीन से ये चौथी शादी थी। गौरतलब है कि परवीन, कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से 4 साल छोटी हैं।

यह भी पढ़ें: मौत की ठंड: अब तक 60 लोगों की गई जान, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

Shreya

Shreya

Next Story