×

65th Filmfare Award: इस फिल्म ने सभी मूवी को पछाड़, जीते 12 अवार्ड

बॉलीवुड के सबसे फेमस 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट शनिवार (15 फरवरी) को हुआ। हर बार की ही तरह इस बार भी ग्लैमर, ग्लिट्ज और मनोरंजन से भरपूर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा।

Roshni Khan
Published on: 16 Feb 2020 6:10 AM GMT
65th Filmfare Award: इस फिल्म ने सभी मूवी को पछाड़, जीते 12 अवार्ड
X

मुंबई: बॉलीवुड के सबसे फेमस 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स नाइट शनिवार (15 फरवरी) को हुआ। हर बार की ही तरह इस बार भी ग्लैमर, ग्लिट्ज और मनोरंजन से भरपूर फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपनी उम्मीदों पर खरा उतरा। इस बार ये 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स गुवाहाटी में हुआ। ऐसा पहली बार हुआ जब ये इवेंट मुंबई से बाहर किया गया। इवेंट में बहुत से बॉलीवुड स्टार्स नजर आए थे। 65वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 16 फरवरी की टीवी पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:केजरीवाल संग मंत्री लेंगे शपथ: ये चेहरे कैबिनेट में शामिल, विभागों का ऐसे हुआ बंटवारा

फिल्मफेयर अवार्ड 2020

ये अवॉर्ड्स शो का गुवाहाटी के इंदिरा गांधी ऐथलेटिक्स स्टेडियम में किया गया। इस अवॉर्ड्स फंक्शन को विक्की कौशल और करन जौहर ने होस्ट किया। अवॉर्ड शो का प्रसारण रविवार (16 फरवरी) को कलर्स टीवी पर होगा। टीवी पर ये शो रात 8 बजे से शुरू होगा। 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में 'गली बॉय' का भौकाल रहा। फिल्म ने बेस्ट एक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट फिल्म के साथ-साथ 12 अवॉर्ड्स अपने नाम किए।

बेस्ट फिल्म- गली बॉय

बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)- रणवीर सिंह- गली बॉय

बेस्ट एक्ट्रेस (लीडिंग रोल)- आलिया भट्ट- गली बॉय

बेस्ट डायरेक्टर - जोया अख्तर- गली बॉय बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- सिद्धांत चतुर्वेदी- गली बॉय

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- अमृता सुभाष- गली बॉय

बेस्ट डायलॉग्स- विजय मौर्य- गली बॉय

बेस्ट स्क्रीनप्ले- रीमा कागती और जोया अख्तर - गली बॉय

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी- जय ओजा- गली बॉय

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर- कर्ष काले और द सालवेज ऑडियो कलेक्टिव- गली बॉय

बेस्ट म्यूजिक एल्बम- गली बॉय और कबीर सिंह

बेस्ट लिरिक्स- डिवाइन और अंकुर तिवारी- अपना टाइम आएगा (गल्ली बॉय)

इस बार के ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स थोड़ा अलग हैं

इस बार के ऐमजॉन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स थोड़ा अलग हैं। इसकी दो वजह हैं। पहला तो इस बार इनका आयोजन मुंबई में न होकर गुवाहाटी में हो रहा है और दूसरा कि इस बार फिल्मफेयर ने टेक्निकल और शॉर्ट फिल्म्स के लिए अलग से प्रोग्राम होगा।

65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में शामिल होने वालों में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, आयुष्मान खुराना, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, सारा अली खान,अक्षय कुमार, करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर के साथ-साथ और भी एक्टर्स पहुंचे। अवॉर्ड्स सेरेमनी में कार्तिक आर्यन शाहरुख खान और सलमान खान के 90s के गानों पर परफॉर्म किया।

ये भी पढ़ें:लापता है खतरनाक आतंकी मसूद अजहर! FATF से बचने के लिए पाक की नई चाल

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की शुरुआत 1954 में हुई थी, जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना नहीं हुई थी। पहले इस अवार्ड का नाम ‘द क्लेयर्स’था जो फिल्मों के आलोचक क्लेयर मेंदिनोचा के नाम पर आधारित था। 21 मार्च 1954 को हुए पहले अवार्ड समारोह में सिर्फ पांच पुरस्कार रखे गए थे। ये अंग्रेजी मैग्जीन फिल्म फेयर की तरफ से हिंदी फिल्म के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए यह अवॉर्ड हर साल दिए जाते हैं। अवार्ड जनता के मत और ज्यूरी के सदस्यों के मत के आधार पर दिए जाते हैं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story