×

Happy Birthday Akshay: इतनी फिल्में फ्लाॅप होने के बाद बने सुपरस्टार

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज जो कुछ भी हैं खुद के दम पर हैं। इसमें कोई शक नहीं उनकी सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं।दर्शक उनको हर रोल में देखना पसंद करते हैं।

Monika
Published on: 9 Sep 2020 5:34 AM GMT
Happy Birthday Akshay: इतनी फिल्में फ्लाॅप होने के बाद बने सुपरस्टार
X
Akshay फ्लॉप कर ऐसे बने सुपरस्टार (social media)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार आज जो कुछ भी हैं खुद के दम पर हैं। इसमें कोई शक नहीं उनकी सभी फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं।दर्शक उनको हर रोल में देखना पसंद करते हैं। उनकी हर फिल्म 100-200 कमाती हैं। बीते कुछ साल से अक्षय सबसे ज्यादा हिट देने वाले एक्टर बन चुके हैं। लेकिन अक्षय ने वो समय भी देखा जब उनकी 16 फ़िल्में लगातार फ्लॉप हुई हैं। 9 सितम्बर को अक्षय अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं।आइए इस खास मौके पर जाने एक फ्लॉप एक्टर से अक्षय कैसे बने सुपरस्टार।

फ्लॉप के बाद भी प्रोफेशनल रहे

अक्षय कुमार ने अपने एक इंटरव्यू में कहां था कि उनकी लगातार 16 फ़िल्में फ्लॉप हुई थी। जब उनसे पूछा गया 16 फ़िल्में फ्लॉप होने के बा भी वो कैसे हीरो बने रहें? इसके जवाब में खिलाई कुमार ने कहा ''सबसे कमाल की बात इस फिल्म इंडस्ट्री में यह है कि आप 19-20 हो जाओ चल जाएगा, लेकिन आप इंसान सही होने चाहिए।''

काम पर रखा फोकस

आगे उन्होंने बताया शूट के दौरान वो हमेशा टाइम पर आते हैं। अपना काम करो, प्रोफेशनल बने रहो। ये इंडस्ट्री बहुत दिलवाली है। ये खुले दिल से देती है, आप उनका ध्यान रखो वो आपका ध्यान रखेगी ,ध्यान नहीं रखेंगे तो गिरना तय है। मैंने कई लोगों को देखा है ऊपर से गिरते हुए। अगर आप प्रोफेशनल नहीं है, अगर आप मनमानी करेंगे तो आपका डाउन फॉल धीरे-धीरे कब आ जाएगा, आपको भी पता नहीं चलेगा।''

यह पढ़ें….24 घंटे का निराहार: व्रत इस दिन, संतान के हर कष्ट को मांएं जितिया से करती हैं दूर

कुछ एक्टर्स करते हैं मनमानी

इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि एक्टर्स सेट पर किस तरह की मनमानी करते हैं, तो इसपर अक्षय ने कहां ऐसे भुत से एक्टर्स हैं जो मनमानी करते हैं, फिल्में डिले करते हैं, रिलीज खुद से फाइनल करना, ये समझना कि आपको सबकुछ पता है। डायरेक्शन में बाधा डालना। ऐसी बहुत सारी चीजें होती है। एक्टर्स को यह सब नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्म का हिट होना होता है जब वह सही समय पर बन जाए । एक फिल्म को करीब 2-3 महीने में बन जानी चाहिए , लेकिन ऐसा नही होता कई फ़िल्में बनती हैं जिसमें शूटिंग एक से डेढ़ साल तक चलती ही रहती है।

यह पढ़ें….9 सितंबर राशिफल: वृष राशि के जातक को मिलेगा आराम, जानें बाकी का हाल

एक के बाद एक फ़िल्में हिट

वर्कफ्रंट की बात करे तो अक्षय कुमार ने राउडी राठौर, हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, हॉलीडे, एयरलिफ्ट, मंगल मिशन, केसरी, गुड न्यूज, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, बेबी, जॉली एलएलबी, भूल भुलइया, नमस्ते लंदन जैसी हिट फिल्में दी हैं। लोगों को उनकी देशभक्ति भरी फ़िल्में बहुत पसंद आती हैं। और अक्षय भी बड़ी लगन से ऐसे फ़िल्में करना पसंद करते हैं। फिल्म केसरी में उनके रोल को लोगों ने बेहिसाब प्यार दिया।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story