×

लाइफ हो तो अनिल कपूर जैसी, देखें दुबई से लेकर लंदन तक के महंगे अपार्टमेंट

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनिल कपूर कितनी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं।

Monika
Published on: 26 Nov 2020 6:16 AM GMT
लाइफ हो तो अनिल कपूर जैसी, देखें दुबई से लेकर लंदन तक के महंगे अपार्टमेंट
X
आपको पता है कि अनिलकपूर कितनी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं।

बॉलीवुड के एक्टर अनिल कपूर शानदार एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनिलकपूर कितनी लग्जीरियस लाइफ जीते हैं। अनिल कपूर अपनी रॉयल लाइफ को लेकर भी चाचाओं में रहते हैं। अनिल कपूर मुंबई में जुहू स्थित बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं। लेकिन इसके अलावा भी एक्टर के दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में फ्लैट्स हैं।

मुंबई

अनिल कपूर मुंबई के जुहू इलाके में रहते है। उनका यह बंगला बेहद लग्जीरियस है। इस बंगले में अनिल कपोर अपनी पत्नी सुनीता कपूर , बेटी रिया कपूर और बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ रहते हैं। आप भी इस घर को एक बार देख लें तो आपकी भी नज़रें इसे नहीं हटेंगी। लिविंग रूम को पूरा ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। उन्होंने अलग एक मूवी रूम बनवाया हुआ है। आराम से बैठ कर मूवी का आनंद ले सकते है।

anil kapoor

कैलिफोर्निया

अनिल कपोर का एक खूबसूरत बंगला कैलिफोर्निया में भी है। जब एक्टर के बेटे कैलिफोर्निया में पढ़ाई के लिए गए हुए थे, तब उन्होंने बेटे के लिए कैलिफोर्निया के ऑरेंज काउंटी में एक 3BHK अपार्टमेंट लिया था। इस अपार्टमेंट के बैकयार्ड में समुद्र तट दिखता है। ख़बरों की माने तो इस अपार्टमेंट की कीमत करीब एक मिलियन डॉलर से अधिक है।

anil kapoor

लंदन

लंदन में भी एक्टर ने अपार्टमेंट लिया हुआ है। ज्यादा तब वो अपनी छुट्टियां यही बिताने आते हैं। बेटे हर्षवर्धनव कपूर भी यहां पर समय बिताते हुए नजर आते हैं। अनिल कपूर को अपना ये घर बेहद पसंद है।

यह भी पढ़ें: बिग बॉस के घर में है भूत! डर से रात भर सो नहीं पा रहे कंटेस्टेंट्स

Anil Kapoor

दुबई

दुबई में तमाम बॉलीवुड स्टार्स ने घर ले रखा है। अनिल कपूर ने यहां 2 BHK फ्लैट उन्होंने '24' की शूटिंग के दौरान खरीदा था। एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने बताया था कि उनका ये अपार्टमेंट काफी सस्ता और अच्छी लोकेशन पर बना हुआ है।

ये भी पढ़ें : भारत को बड़ी सफलताः ये फिल्म हुई 2021 ऑस्कर के लिए नॉमिनेट, अवार्ड की उम्मीद

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story