×

इस बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड बनी उसके बच्चे की माँ, पत्नी और बेटियोें ने कहा ये...

अर्जुन रामपाल पिछले एक साल से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। हालांकि उन्होनें अभी अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया।

Vidushi Mishra
Published on: 22 July 2019 7:49 AM GMT
इस बॉलीवुड एक्टर की गर्लफ्रेंड बनी उसके बच्चे की माँ, पत्नी और बेटियोें ने कहा ये...
X
Arjun Rampal

मुम्बई : अर्जुन रामपाल पिछले एक साल से गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। हालांकि उन्होनें अभी अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। जिसकी वजह से ही वह गर्लफ्रेंड से भी शादी नही रचा पा रहें हैं।

यह भी देखें... सुपरमॉडल रहे अर्जुन रामपाल के जीवन के अनकही बातें, सुनकर हो जाएंगे दंग

ताजा खबरों के मुताबिक, अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला देमित्रियाद के बच्चे के बाप बने हैं। गैब्रिएला बुधवार को मुंबई के हिन्दुजा हॉस्पिटल में भर्ती हुई थीं और गुरुवार को उन्होंने अर्जुन बच्चे को जन्म दिया था।

अर्जुन अब अपनी गर्लफ्रेंड और बच्चें को लेकर घर लौट आये हैं। घर लौटने के बाद अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बच्चे की एक झलक दिखाई है। इसके साथ ही अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की हॉस्पिटल के बाहर की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। जिसमें अर्जुन अपने बच्चे को पकड़े हुए नजर आ रहें हैं।

Arjun Rampal

यह भी देखें... आखिर क्यों पसंद है अर्जुन रामपाल को गणेश चतुर्थी, खुल गया यह राज

सोशल मीडिया की इन तस्‍वीरों में इस कपल के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कुराहट नजर आ रही अर्जुन ने गैब्रिएला की प्रेगनेंसी के बारे में सोशल मीडिया के जरिए अप्रैल में बताया था।

शादी के 20 साल बाद अर्जुन रामपाल ने पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी डाली थी। हालांकि अभी तक दोनों का तलाक नहीं हुआ है।

arjun.rampal

यह भी देखें... अर्जुन रामपाल Daddy बने गर्लफ्रेंड से, पत्नी को रूलाया

गैब्रिएला के बच्चे के जन्म पर अर्जुन ने कहा, मेरी बेटियां मिहिका और म्यारा के लिए ये खुशी का पल है। उन्होनें कहा कि उनकी दोनों बेटियों ने उनके बच्चे को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story