×

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड से दुखद खबर, नहीं रहे पकंज त्रिपाठी के पिता, 98 साल की उम्र में निधन

Pankaj Tripathi: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही होनहार अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लेकर एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस का दिल टूट जायेगा।

Shivani Tiwari
Published on: 21 Aug 2023 9:18 AM GMT (Updated on: 21 Aug 2023 9:51 AM GMT)
Pankaj Tripathi: बॉलीवुड से दुखद खबर, नहीं रहे पकंज त्रिपाठी के पिता, 98 साल की उम्र में निधन
X
Pankaj Tripathi (Photo- Social Media)

Pankaj Tripathi Father Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहद ही होनहार और टैलेंटेड अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) इन दिनों अपनी हालिया रिलीज हुई फिल्म "OMG 2" को लेकर खूब वाहवाही लूट रहें हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसी बीच अभिनेता को लेकर एक बेहद ही बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन फैंस का दिल टूट जायेगा। दरअसल 98 साल की उम्र में पंकज त्रिपाठी के ऊपर से उनके पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी और उनका परिवार बुरी तरह टूट गया है।

शोक में डूबा पंकज त्रिपाठी का परिवार

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बेहद करीब थे, वे अक्सर ही बातचीत करते हुए अपने पिता पंडित बनारस त्रिपाठी का जिक्र किया करते थे। हालांकि अब उनके पिता हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। पंकज त्रिपाठी के पिता ने अपनी अंतिम सांस अपने गांव बेलसंड में ली। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के पिता को कोई बीमारी नहीं थी, वह 98 साल के हो चुके थे और दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के निधन से पंकज त्रिपाठी का परिवार शोक में डूबा हुआ है।

गांव में रहते थे पंकज त्रिपाठी के पिता

पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस त्रिपाठी अपने गांव में ही रहा करते थे, उन्हें शहरों की भीड़ नहीं पसंद थी। जहां पंकज त्रिपाठी अपने परिवार के साथ मुंबई में रहा करते थे, वहीं उनके माता पिता गांव में रहते थे।

पंकज त्रिपाठी वर्कफ्रंट

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी फिल्म "OMG 2" को लेकर सुर्खियों में हैं, ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज हुई थी, जिसे बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, इस फिल्म में अक्षय कुमार और यामी गौतम भी मुख्य किरदारों में हैं
। पंकज त्रिपाठी के एक्टिंग की जमकर तारीफ की जा रही है। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी फिल्म "अटल" और "फुकरे 3" में भी दिखाई देंगे।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story