×

बॉलीवुड के खतरनाक विलेन: प्राण के बारे में ये बात आप नहीं जानते होंगे

हिंदी सिनेमा के मशहूर और खतरनाक विलेन प्राण जिनके नाम से लोग सहम जाते थे। पर्दे पर प्राण की एंट्री के साथ ही दर्शकों के मन में उनके प्रति खौफ देखने लायक रहता था।

Monika
Published on: 12 Feb 2021 7:07 AM GMT
बॉलीवुड के खतरनाक विलेन: प्राण के बारे में ये बात आप नहीं जानते होंगे
X
प्राण ऐसे विलेन जिसे पर्दे पर देखते ही भाग खड़ी होती थी महिलाएं

मुंबई: हिंदी सिनेमा के मशहूर और खतरनाक विलेन प्राण जिनके नाम से लोग सहम जाते थे। पर्दे पर प्राण की एंट्री के साथ ही दर्शकों के मन में उनके प्रति खौफ देखने लायक रहता था। लोग उनसे असर ज़िन्दगी में इतना डरने लगे कि अपने बच्चों का नाम प्राण नहीं रखा। प्राण जिस में किरदार को निभाते थे उसमे जान फूक देते थे। आज उनके जन्मदिन पर आइए जाने हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें।

फेमस डायलॉग आज भी याद

अपनी कमाल की अदाकारी के चलते प्राण लाखों लोगों के दिनों पर राज करते थे। उनकी कई फिल्मों के कुछ फेमस डायलॉग आज भी लोगों को मुंह जुबानी याद हैं। उन्होंने ना सिर्फ एक विलं बन कर लोगों में खौफ पैदा किया बल्कि दर्शकों को हंसाया और रुलाया भी।

प्राण का जन्म 12 फरवरी 1920 को पुरानी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। प्राण का पूरा नाम प्राण कृष्ण सिकंद था। प्राण के पिता लाला कृष्ण सिकंद एक सरकारी ठेकेदार थे, जो आमतौर पर सड़क और पुल का निर्माण करते थे। प्राण की शिक्षा कपूरथला, उन्नाव, मेरठ, देहरादून और रामपुर में हुई।

बनना चाहते थे फोटोग्राफर

अभिनेता प्राण का मन पढाई में बिलकुल नहीं लगता हैं वह तो एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे। उन्होंने अपना स्टूडियो भी खोला। इसी स्टूडियो के काम के दौरान निर्देशक मोहम्मद वली की उनपर नजर पड़ी और वह सिनेमा की तरफ बढ़ गए। उन्होंने अपनी अदाकारी से 1940 से 1990 के दशक तक दर्शकों को अपने दमदार अभिनय का मुरीद बनाया।

विलेन के रूप में लोगों ने किया पसंद

बता दें, फिल्म यमला जट 1940 में पर्दे पर आई थी और काफी हिट भी रही। इसके बाद तो प्राण ने फिल्मों में ही काम करने का मन बना लिया। लाहौर फिल्म उद्योग में एक नकारात्मक अभिनेता की छवि बनाने में कामयाब हो चुके प्राण को हिंदी फिल्मों में पहला ब्रेक 1942 में फिल्म 'खानदान' से मिला। इस फिल्म की हीरोइन नूरजहां थीं। देश के बंटवारे के बाद प्राण ने लाहौर छोड़ दिया और मुंबई आ गए। लाहौर में प्राण तब तक फिल्म जगत का एक प्रतिष्ठित नाम बन चुके थे और नामचीन खलनायकों में शुमार हो गए थे।

ये भी पढ़ें : सपना चौधरी पड़ी मुसीबत में, हरियाणवी सिंगर पर केस दर्ज, धोखाधड़ी का आरोप

बारीखी से करते थे काम

आपको बता दें, प्राण एक ऐसे अभिनेता बने जिन्होंने फिल्मों में ज़्यादातर विलेन का रोल निभाया। प्राण ने शुरुआत में 1940 से 1947 तक नायक के रूप में फिल्मों में अभिनय किया। जिसके बाद 1942 से 1991 तक उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई। उनकी एक खासियत थी की वह जिस भी किरदार को करने से पहले उस किरदार में बारीखी से घुस जाते थे, जिसकी वजह से उन्हें विलेन के रूप में बहुत पसंद किया जाता था। प्राण ने उस समय हिंदी सिनेमा पर राज किया जिस वक़्त राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे तमाम दिग्गज दर्शकों के दिल पर राज करते थे।

ये भी पढ़ें : गोवा में जमकर मस्ती कर रहीं मीरा राजपूत, हाॅट तस्वीरें वायरल

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story