×

बॉलीवुड में मातम: दोनों भाइयों की मौत से टूटे रणधीर कपूर, सामने आई तस्वीर

हिंदी सिनेमा में कपूर परिवार का योगदार काफ़ी अहम रहा है। 9 फ़रवरी को कपूर परिवार ने अपने एक और सदस्य को खो दिया। अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

Monika
Published on: 9 Feb 2021 1:35 PM GMT
बॉलीवुड में मातम: दोनों भाइयों की मौत से टूटे रणधीर कपूर, सामने आई तस्वीर
X
दोनों भाइयों की मौत से टूटे रणधीर कपूर, सामे आई ऐसी तस्वीर

मुंबई: हिंदी सिनेमा में कपूर परिवार का योगदार काफ़ी अहम रहा है। 9 फ़रवरी को कपूर परिवार ने अपने एक और सदस्य को खो दिया। अभिनेता राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। 58 वर्षीय राजीव कपूर ने चेंबूर के इलेक्स अस्पताल में अंतिम सांसें ली। उन आखिरी पलों में उनके भाई रणधीर कपूर उनके साथ मौजूद रहे।

हार्ट अटैक से हुई मौत

बताया जा रहा है कि राजीव कपूर को हार्ट अटैक आया था तब उनके भाई रणधीर कपूर ही उनके पास थे और वही उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। भाई के यू दूर जाने से रणधीर कपूर बुरी तरह से टूट गए है ।

रणधीर कपूर

इन दो सदस्यों का भी हुआ निधन

अभी अभिनेता ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े एक साल भी नहीं हुआ था कि आज राजीव कपूर की मौत ने सभी को हैरान कर दिया। 30 अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर का निधन हुआ। वह कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। यही नहीं साल 2020 14 जनवरी को राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा 71 साल की उम्र में यह दुनिया छोड़कर चली गयीं थी। रितु का निधन भी कैंसर की वजह से हुआ था।

ये भी पढ़ें : शोक में डूबी कपूर फैमिली: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, रो रहा पूरा बाॅलीवुड

रणधीर कपूर

भाई ने दी जाकारी

राजीव कपूर के निधन के बाद भाई रणधीर कपूर की बेहद इमोशनल तस्वीरें सामने आई हैं। रणधीर कपूर ने ही भाई की मौत की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “मैंने अपने सबसे छोटा भाई राजीव को खो दिया है। चिकित्सकों ने बहुत कोशिश की पर वे उन्हें बचा नहीं सके।”

इस फिल्म से मिली थी पहचान

आपको बता दें, राजीव कपूर को उनकी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए आज भी याद किया जाता है। यह फिल्म उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म रही थी। उन्होंने फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। राजीव कपूर के निधन ने परिवार और पूरे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।

ये भी पढ़ें : लकी रही राजीव कपूर की 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म, खूब हुआ था इसका विरोध

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story