×

6 एक्ट्रेस की डेथ! सूना हो गया था पूरा बॉलीवुड, एक ने कम उम्र में छोड़ी दुनिया

बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फेमस है। लेकिन कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने दुनिया से जाते-जाते भी बॉलीवुड को अपनी एक्टिंग से योगदान किया। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बतातें हैं जो बॉलीवुड और इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।

Roshni Khan
Published on: 20 May 2023 6:59 PM GMT
6 एक्ट्रेस की डेथ! सूना हो गया था पूरा बॉलीवुड, एक ने कम उम्र में छोड़ी दुनिया
X

मुंबई: बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियां अपनी दमदार एक्टिंग की वजह से फेमस है। लेकिन कुछ ऐसी एक्ट्रेस भी हैं जिन्होंने दुनिया से जाते-जाते भी बॉलीवुड को अपनी एक्टिंग से योगदान किया। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बतातें हैं जो बॉलीवुड और इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। चलिए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेस के बारे में...

ये भी देखें:पितृ पक्ष: यूपी के इस जिले में सड़क पर हो रहा श्राद्ध कर्म, वजह हैरान करने वाली है…

श्रीदेवी

Image result for श्रीदेवी

श्रीदेवी ने अपनी एक्टिंग से पुरे बॉलीवुड में बहुत प्रशंसा बटोरी हुई थी। 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में श्रीदेवी की अचानक से मौत हो गई थी। जिसे पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया था।

दिव्या भारती

Image result for दिव्या भारती

शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म दीवाना में दिव्या भारती अहम रोल में थीं। उन दिनों दिव्या बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं लेकिन वो ज्यादा दिनों तक ये सफलता नहीं देख पाईं और मात्र 22 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उनकी की मौत आज भी पुलिस के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है।

ये भी देखें:क्या फिर करवट लेगी यूपी की सियासत, साथ आएंगे शिवपाल और अखिलेश?

रीमा लागू

Image result for रीमा लागू

बेहतरीन एक्टिंग से फिल्मों में पहचान बनाने वाली रीमा लागू ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। ज्यादातर वो मां के रोल में नजर आईं। उन्होंने शाहरुख के साथ कुछ कुछ होता है, यस बॉस और कल हो ना हो जैसी फिल्मों काम किया। 2017 में उनका निधन हो गया था।

रसिका जोशी

Image result for रसिका जोशी

रसिका जोशी ने शाहरुख खान के साथ बिल्लू बार्बर और स्वेदश जैसी फिल्मों काम किया। उन्हें एक बेहतरीन कलाकार के तौर पर जाना गया। 7 जुलाई साल 2011 को रसिका जोशी का निधन हो गया था।

सुधा शिवपुरी

Image result for सुधा शिवपुरी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल से पहचान बनाने वाली सुधा शिवपुरी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म माया मेमसाब में काम किया था। साल 2015 में 77 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

ये भी देखें:Viral Video: चालान ने क्या हालत बना दी पुलिसकर्मी की

जोहरा सहगल

Image result for जोहरा सहगल

शाहरुख खान की फिल्म कभी खुशी कभी गम, दिल से, कल हो ना हो जैसी फिल्मों में उनकी दादी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री जोहरा सहगल ने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story