×

OMG!! रणवीर सिंह के ड्रेसिंग स्टाइल का कंगना रनौत ने उड़ाया मजाक, साउथ एक्टर से कुछ सीखने की दे डाली सलाह

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं। जी हां!! अक्सर करण जौहर पर निशाना साधने वाली कंगना रनौत इस बार सिर्फ करण जौहर को ही नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह को भी अपने निशाने पर ले लिया है।

Shivani Tiwari
Published on: 29 July 2023 11:18 AM GMT
OMG!! रणवीर सिंह के ड्रेसिंग स्टाइल का कंगना रनौत ने उड़ाया मजाक, साउथ एक्टर से कुछ सीखने की दे डाली सलाह
X
Kangana Ranaut (Photo- Social Media)
Kangana Ranaut: बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आ गईं हैं। जी हां!! अक्सर करण जौहर पर निशाना साधने वाली कंगना रनौत इस बार सिर्फ करण जौहर को ही नहीं बल्कि अभिनेता रणवीर सिंह को भी अपने निशाने पर ले लिया है। कंगना रनौत ने रणवीर सिंह के कपड़ों का मजाक उड़ाते हुए उन्हें साउथ एक्टर्स से कुछ सीखने की सलाह दी है।

कंगना रनौत ने करण जौहर पर साधा निशाना

कंगना रनौत और करण जौहर का 36 का आंकड़ा हैं। जहां कंगना रनौत मौका मिलते ही, करण जौहर पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ती, वहीं करण हैं कि अक्सर चुप्पी साधे रहते हैं। बीते शुक्रवार को करण जौहर की फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" रिलीज हुई है, तो बस फिर क्या था! कंगना रनौत को करण जौहर पर बरसने का अच्छा मौका मिला गया।
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में कई पोस्ट शेयर किए है, जिसमें उन्होंने फिल्म "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" का मजाक उड़ाते हुए करण जौहर और रणवीर सिंह को अड़े हाथों ले लिया।

करण जौहर को रिटायर होने की दे डाली सलाह

कंगना रनौत ने करण जौहर के लिए लिखा, "इंडियन दर्शक परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर बनी 3 घंटे लंबी फिल्म देख रही हैं और यहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन उन्हें डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की क्या जरुरत है??.... करण जौहर को शर्म आनी चाहिए एक जैसी फिल्म कई बार बनाने के लिए। खुद को इंडियन सिनेमा का ध्वजवाहक कहना और इसे लगातार पीछे ले जाना। फंड वेस्ट मत करो, क्योंकि इंडस्ट्री का समय सही नहीं चल रहा है, रिटायर हो जाओ और यंग फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने दो।"

रणवीर सिंह के कपड़ों का उड़ाया मजाक

अपने और करण जौहर की लड़ाई में कंगना रनौत ने रणवीर सिंह को भी खींच लिया। उन्होंने अपनी नेक्स्ट स्टोरी में रणवीर सिंह को टैग करते हुए लिखा, "मैं रणवीर सिंह को एक सलाह देना चाहूंगी कि उन्हें और उनके ड्रेसिंग सेंस को करण जौहर से इनफ्लुएंस नहीं होना चाहिए....उन्हें एक नॉर्मल इंसान की तरह ड्रेसअप होना चाहिए। जैसा कि धर्मेंद्र जी और विनोद खन्ना जी अपने जमाने में कपड़े पहना करते थे। इंडिया के लोग कार्टून की तरह दिखने वाले को पहचान नहीं पाएंगे, जो खुद को हीरो कहता है। प्लीज साउथ के हीरो को देखिए, किस तरह से कपड़े पहने हैं और खुद को डिग्निटी के साथ कैरी करते हैं।"

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story