×

Karan Deol: क्या शादी के बाद पिता का घर छोड़ देंगे करण? घर आई नई दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला

Karan Deol: ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी के बाद करण देओल की पत्नी द्रिशा आचार्य ने घर से अलग रहने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 21 Jun 2023 8:38 AM GMT
Karan Deol: क्या शादी के बाद पिता का घर छोड़ देंगे करण? घर आई नई दुल्हन ने लिया बड़ा फैसला
X
Karan Deol (Image Credit: Instagram)

Karan Deol: बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार सीन देओल के बेटे करण देओल 18 मई 2023 को द्रिशा आचार्य संग शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई। शादी के बाद एक ग्रैंड रिसेप्शन भी रखा गया था, जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों ने शिरकत की थी। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि शादी के बाद अब द्रिशा ने परिवार से अलग रहने को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। द्रिशा का ये फैसला बेहद चौंका देने वाला है, जिसको सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।

पत्नी द्रिशा संग अलग रहेंगे करण देओल?

आमतौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखा गया है कि शादी के बाद कपल अपने परिवार से अलग रहने लगता है। ऐसे में करण और द्रिशा के फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या शादी के बाद यह दोनों भी अपने परिवार से अलग रहने वाले हैं? क्या करण अपने पिता सनी देओल का घर छोड़ देंगे और द्रिशा के साथ एक नए घर में रहेंगे?

तो हम आपको बता दें कि करण ऐसा कुछ भी नहीं करने वाले हैं। जी हां, करण अपने पिता के साथ ही रहेंगे। वहीं, द्रिशा भी परिवार को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जी हां, द्रिशा फैमिली ओरिएंडेट हैं और वह शादी के बाद अकेले वहीं बल्कि परिवार के साथ रहना चाहती हैं।

जमकर वायरल हुई करण देओल की शादी की तस्वीरें

बता दें कि सोशल मीडिया पर करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। दोनों का वेडिंग सेलिब्रेशन मुंबई के 'Taj Lands End' होटल में हुआ था, जहां पूरा परिवार बड़े स्टाइल में शादी के फंक्शन में पहुंचा था। दृषा लाल लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

वहीं, करण भी अपने गेटअप में काफी हैंडसम लग रहे थे। इन तस्वीरों में करण के परिवार के लोग भी नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में धर्मेंद्र और उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा फोटोज में सनी देओल, पूजा देओल और बाकी सेलेब्रिटीज को भी स्पॉट किया जा सकता है।

सनी देओल और पूजा देओल की तस्वीर भी हुई वायरल

इस शादी में पहली बार करण देओल की मां और सनी की पत्नी को भी देखा गया। दोनों कैमरे के लिए पोज देते दिखाई दे रहे थे। वहीं, एक तस्वीर में धर्मेंद्र और प्रकाश भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में करण और द्रिशा को फेरों के लिए बैठते वक्त मुस्कुराते देखा जा सकता है। उनके ठीक पीछे धर्मेंद्र और प्रकाश बैठी नजर आ रही हैं। दोनों ने अपने हाथ बच्चों के कंधों पर रखे हुए हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story