×

प्रियंका से बदतमीजीः डायरेक्टर ने सेट पर किया ऐसा, एक्ट्रेस को अफसोस आज तक

इस इंटरव्यू में प्रियंका ने बहुत सी बातों का खुलासा किया हैं। एक्ट्रेस ने अपनी नई किताब को लेकर भी दिलचस्प बातें बताई हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी सामने आई हैं जिन पर काफी विवाद है।

Newstrack
Published on: 21 March 2021 6:33 AM GMT
प्रियंका से बदतमीजीः डायरेक्टर ने सेट पर किया ऐसा, एक्ट्रेस को अफसोस आज तक
X
प्रियंका से बदतमीजीः डायरेक्टर ने सेट पर किया ऐसा, एक्ट्रेस को अफसोस आज तक (PC: social media)

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा आये दिन सुर्खियों में बनी रहती है। आज-कल एक्ट्रेस का Oprah को दिया इंटरव्यू बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जैसे-जैसे प्रोमो सामने आ रहे हैं, वैसे ही प्रियंका की लाइफ से जुड़ी चीज़ें पता चल रही हैं।

ये भी पढ़ें:तेज रफ्तार बनी मौत का बुलावा: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, कई लोगों की मौत

इस इंटरव्यू में प्रियंका ने बहुत सी बातों का खुलासा किया हैं। एक्ट्रेस ने अपनी नई किताब को लेकर भी दिलचस्प बातें बताई हैं। लेकिन कुछ बातें ऐसी सामने आई हैं जिन पर काफी विवाद है।

एक्ट्रेस की मानें तो जब वे फिल्मी दुनिया में नई-नई आई थीं, उस समय उनके साथ ठीक तरीके से बरताव नहीं होता था। और तो और उन्हें एक बार डांस परफॉर्मेंस देने के लिए भी कहा गया था। इस पर उन्होंने कहा है- करियर की शुरुआत में मुझे कहा गया था कि मैं एक डांस परफॉर्मेंस दूं। मैं बिल्कुल भी सहज महसूस नहीं कर रही थी। काफी डर गई थी।

वे सिस्टम के अंदर काम करने को मजबूर थी

उन्होंने ये भी बताया है कि वे सिस्टम के अंदर काम करने को मजबूर थी। वे बताती हैं- मैं कभी भी उस डायरेक्टर का नाम नहीं बता पाईं, इस बात का दुख रहता है। मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नई थी, ऐसे में मैं अपना ऐसा इंप्रेशन नहीं चाहती थी जहां लगे कि मेरे साथ काम करना मुश्किल है।

एक्ट्रेस की माने तो उन्हें बचपन से ही खुलकर बोलने की आजादी मिली थी। वो हमेशा अपने विचार सभी के सामने रखा करती थीं। लेकिन करियर के शुरुआती दौर में वो ऐसा नहीं कर पाईं और जिसका उन्हें अफसोस भी है।

ये भी पढ़ें:फूट-फूट कर रोए यात्री: आसमान में चक्कर लगाता रहा प्लेन, 3 बार लैंडिंग हुई फेल

इस इंटरव्यू में प्रियंका के एक बयान पर काफी मजाक भी लिया जा रहा है। एक्ट्रेस ने कहा था कि उनके पिता मस्जिद में गाना गाया करते थे। उनके इस बयान पर लोग उन्हें काफी ट्रोल करते दिख रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story