×

फूट-फूट कर रोए यात्री: आसमान में चक्कर लगाता रहा प्लेन, 3 बार लैंडिंग हुई फेल

हवाई यात्रियों की सांसें उस वक़्त अटकने लगी थी जब अहमदाबाद से उड़कर जैसलमेर जा रही स्पाइसजेट तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग नहीं हो पाई।

Monika
Published on: 21 March 2021 6:03 AM GMT
फूट-फूट कर रोए यात्री: आसमान में चक्कर लगाता रहा प्लेन, 3 बार लैंडिंग हुई फेल
X
स्पाइसजेट की विफल लैंडिंग, एक घंटे हवा में उड़ता रहा विमान , यात्रियों का बुरा हाल

जैसलमेर: हवाई यात्रियों की सांसें उस वक़्त अटकने लगी थी जब अहमदाबाद से उड़कर जैसलमेर जा रही स्पाइसजेट तकनीकी कारणों से जैसलमेर हवाई अड्डे पर लैंडिंग नहीं हो पाई ।

सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास

खबरों की माने तो स्पाइसजेट की उड़ान सेवा एसजी 3012 ने अहमदाबाद से जैसलमेर के लिए शनिवार को करीब 12:05 पर उड़ान भरी थी। करीब 1 बजे यह विमान जैसलमेर के हवाई अड्डे के करीब आया। विमान चालक द्वारा विमान को सुरक्षित लैंडिंग के प्रयास किए गए, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाया। जिसके बाद विमान को फिर आकाश में ले जाया गया। फिर लैंडिंग की कोशिश की गई। लेकिन तकनीकी कारणों से विमान की लैंडिंग फिर नहीं हो पाई।

अहमदाबाद वापस पहुंची विमान

ऐसे ही 1 घंटे तक विमान आकाश में चक्कर काटता रहा। जिसके बाद करीब 2 बजे विमान को वापस अहमदाबाद लाया गया। वहां पर 02:40 पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। करीब दो घंटे बाद विमान चालक ने दोबारा जैसलमेर के लिए उड़ान भरी, वापस जैसलमेर करीब 5:15 पर पहुंचा, जिसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी।

ये भी पढ़ें : परमबीर सिंह का 100 करोड़ वाला पत्रः लिखा है बहुत कुछ, ये सबूत भी आए सामने

यात्रियों में घबराहट

लैंडिंग ना हो पाने से करीब 1 घंटे तक विमान के हवा में रहने से यात्रियों में घबराहट फैल गई वही विमान में बैठे कुछ यात्री रोने लगे। करीब दो घंटे बाद विमान को दूसरे पायलट के जरिए जैसलमेर भिजवाया गया। तब जा कर देर शाम जैसलमेर के रन वे पर सुरक्षित लैंडिंग की गई।

इस घटना पर जैसलमेर एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर बीएस मीणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि तकनीकी कारणों से अहमदाबाद से जैसलमेर आने वाली विमान सेवा अपने समय पर तकनीकी कारणों से एक बजे लैंडिंग नहीं कर पाई। जिसके बाद वह दोबारा वापस अहमदाबाद गई, लेकिन बाद शाम 05:15 बजे अहमदाबाद से जैसलमेर पहुंची, यात्रियों को लेकर सुरक्षित लैंडिंग कराया गया।

ये भी पढ़ें:बाहर निकलने पर गिरफ्तारी, सरकार ने दे दिया आदेश, हो जाएं आज से Alert

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story