×

Ajay Devgan Daughter: फिर Oops Moment का शिकार हुईं Nysa Devgn, नेटिजंस ने किया ट्रोल; कहा- 'हमेशा नशे में रहती है'

Ajay Devgan Daughter Nysa Devgn Viral Video: सोशल मीडिया पर एक्टर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए आपको दिखाते हैं इस वीडियो में क्या है?

Ruchi Jha
Published on: 24 April 2023 10:04 AM GMT
Ajay Devgan Daughter: फिर Oops Moment का शिकार हुईं Nysa Devgn, नेटिजंस ने किया ट्रोल; कहा- हमेशा नशे में रहती है
X
Nysa Devgan (Image credit: Instagram)

Ajay Devgan Daughter Nysa Devgn Viral Video: बॉलीवुड स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भले फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन न्यासा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है, जिसमें वह ज्यादातर अपने दोस्तों के साथ पार्टी में स्पॉट की जाती हैं। इस बीच न्यासा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्त ओरी के साथ नजर आ रही हैं।

Oops Moment का शिकार हुईं न्यासा देवगन

दरअसल, न्यासा का ये वीडियो एक पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में न्यासा ग्रे टॉप एंड ब्लू जींस में काफी क्यूट लग रही हैं, लेकिन इस दौरान वह ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जाती हैं। दरअसल, कार से उतरते वक्त न्यासा लड़खड़ा जाती हैं और अपने बॉडीगार्ड से जा टक्करा जाती हैं। वीडियो में न्यासा के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड ओरी भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर लगता है दोनों किसी पार्टी में आए हैं।

नेटिजंस ने किया न्यासा देवगन को ट्रोल

अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया एक बार फिर नेटिजंस ने न्यासा देवगन को ट्रोल करना शुरु कर दिया। जहां एक यूजर ने लिखा, 'ये लड़की हमेशा नशे में रहती है।' तो किसी ने कमेंट किया, 'इसको ठीक से चलना भी नहीं आता है।' तो एक ने लिखा, 'ये घर से ज्यादा तो पार्टियों में रहती है।' एक ने कमेंट किया, 'भाई ये तो हमेशा लगता है नशे में रहती है या फिर इसे चलने का तरीका ही नहीं आता।'

खूब ट्रोल होती हैं न्यासा देवगन

हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है जब नेटिजंस ने न्यासा देवगन को इस तरह ट्रोल किया हो। अजय देवगन की बेटी न्यासा अक्सर ट्रोल के निशाने पर रहती हैं और आए दिन किसी ना किसी कारण से ट्रोल होती रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले न्यासा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें न्यासा टूटी-फूटी हिंदी बोलती नजर आ रही थीं।

दरअसल, न्यासा देवगन हाल ही में NY Foundations के एक इवेंट में नजर आई थीं। ये फाउंडेशन न्यासा के पिता अजय देवगन का है। न्यासा ने इस फाउंडेशन की डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया था। इस दौरान न्यासा काफी सिंपल लुक में नजर आई थीं, उन्होंने सलवार सूट पहना था। इस इवेंट में बच्चों को मोटिवेट करने के लिए न्यासा ने हिंदी में बात की थी, लेकिन उनकी हिंदी सुनने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story