×

अमिताभ की हालत बिगड़ी, हेल्थ पर आई बड़ी खबर, फैंस कर रहे दुआ

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दर्शक रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख उनके फैन्स काफी परेशान नज़र आए।

Monika
Published on: 28 Feb 2021 4:12 AM GMT
अमिताभ की हालत बिगड़ी, हेल्थ पर आई बड़ी खबर, फैंस कर रहे दुआ
X
अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, होगी सर्जरी, ब्लॉग में बताया हाल

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को दर्शक रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी बहुत पसंद करते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने अनुभवों को आए दिन शेयर किया करते हैं। लेकिन हाल ही में अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसे देख उनके फैंस काफी परेशान नज़र आए।

बिग बी ने दी ये जानकारी

अमिताभ बच्चन ने अपने एक पोस्ट के ज़रिए अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी दी है और जिसके लिए उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी। जिसके बाद से उनके फैन्स उनके लिए लगातार जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। अमिताभ ने शनिवार को अपने ब्लॉग में लिखा- मेडिकल कंडिशन... सर्जरी... मैं लिख नहीं सकता, एबी।

फैंस की बढ़ी बेचैनी

उनका ये छोटा सा पोस्ट लोगों के बीच लिए बेचैनी बढ़ने वाली बात है। क्योंकि ब्लॉग के जरिए फैंस को अपनी डेली रूटीन की जानकारी देते हैं। ये किस चीज़ की सर्जरी है और कब कैसे होगी इस बात की जानकारी किसी को भी नहीं पता है।

अभी इस बात कि भी जानकारी नहीं है कि सर्जरी हो चुकी है या होने वाली है। अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं। लोग लगातार कमेंट कर उनकी सेहत का हाल जानना चाह रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी तस्वीर के साथ- सिर्फ ये '!!!!!! ?????' लिखा है।



ये भी पढ़ें: क्राइम ब्रांच ने आज ऋतिक रोशन से की करीब पौने 3 घंटे की पूछताछ, जानें पूरा मामला

किया एक और पोस्ट

अमिताभ बच्चन की सेहत को अचानक क्या हो गया है? क्या कारण हैं, जो उन्हें सर्जरी तक करवानी पड़ रही है। ये अब सवाल बन गया है।लोगों ये जानना चाह रहे हैं कि आखिर वह कहां हैं? उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कुछ जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है, कुछ काटने पर सुधरने वाला है, जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे।



अमिताभ बच्चन की फ़िल्में

वही अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उके कई फ़िल्में आने वाली है। जिसमें वह दमदार किरदार में नज़र आएंगे। जिसमे से कुछ फ़िल्में 'चेहरे', 'झुंड़' और 'ब्रह्मास्त्र' है।

ये भी पढ़ें : द कपिल शर्मा शो का अभिनेता सड़क पर जूस बेचते हुए आया नजर, नहीं मिल रहा काम

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story