×

Attack On Retired Navy Officer: कंगना से स्वरा तक सब ने की निंदा, किए ये ट्वीट

मुंबई में एक रिटायर्ड नेवी अधिकारी पर हुए हमले ने सभी को गुस्से से भर दिया हैं। इस विडियो ने ये आइना दिखा दिया कि जो हमारी रक्षा करता हैं, हम उस इंसान तक की कदर नहीं कर सकते।

Monika
Published on: 12 Sep 2020 1:35 PM GMT
Attack On Retired Navy Officer: कंगना से स्वरा तक सब ने की निंदा, किए ये ट्वीट
X

मुंबई में एक रिटायर्ड नेवी अधिकारी पर हुए हमले ने सभी को गुस्से से भर दिया हैं। इस विडियो ने ये आइना दिखा दिया कि जो हमारी रक्षा करता हैं, हम उस इंसान तक की कदर नहीं कर सकते। तेज़ी से वायरल हो रहे इस विडियो ने सभी भारत वासियों को गुस्से से भर दिया हैं।

navy-officer

फिल्मों सितारों ने की निंदा

इस घटना पर निंदा करते हुए कुछ बॉलीवुड सलेब्स ने भी चिंता व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर मुंबई पश्चिमी उपनगर कांदीवली में शिवसैनिकों ने शुक्रवार को पूर्व नौ सेना अधिकारी मदन शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसपर पूर्व नौसेना अधिकारी की बेटी शीला शर्मा ने मुंबई में हुए उनके पिता पर हमले पर प्रतिक्रिया दी । जिसके बाद अब इस पर फिल्मी हस्तियों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये भी पढ़ें… छापेमारी से बॉलीवुड हिला: मुंबई के बड़े दिग्गज गिरफ्तार, माफियाओं का पर्दाफाश

कंगना का ट्वीट

घटना के बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने इस घटना को शर्मनाक बताया है। एक्ट्रेस ने घटना का वीडियो रीट्वीट करते हुए लिखा है- Shame।



यह पढ़ें…Yo Yo Honey Singh ने याद किया बुरा वक्त, इन कलाकारों को दिया धन्यवाद

स्वरा ने भी दी प्रतिक्रिया

वहीं, स्वरा भास्कर ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। स्वरा भास्कर ने इस घटना पर लिखा है- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर एक चुटकुले के कारण एक वरिष्ठ नागरिक पर शिव सेना द्वारा हमला किया जाना बेहद चौंकाने वाला, शर्मनाक और निंदनीय है। इस तरह की हिंसा का सभ्य समाज, लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है और अगर साधारण कानून-व्यवस्था ही काम नहीं कर रही है तो आप अच्छी शासन व्यवस्था का दावा नहीं कर सकते हैं। शर्मनाक।



यह पढ़ें…UP की ये अहम परियोजनाएं: योगी ने कसे अधिकारियों के पेंच, जल्द होना है काम पूरा

प्रीति जिंटा भी गुस्से से भरी

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने लिखा है, 'मुंबई में कुछ गुंडों ने 62 साल के भारतीय नौसेना के रिटायर्ड अधिकारी को इसलिए पीटा क्योंकि उन्होंने वॉट्सऐप पर एक राजनीतिक कार्टून फॉरवर्ड किया था, सच में? बोलने की आजादी का क्या हुआ? रिटायर्ड अधिकारियों के लिए सम्मान कहां गया? बेहद दुखद, यह ठीक नहीं है।



दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story