×

फिर लगा तगड़ा झटका: नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर, टूटा फैंस का दिल

बीती रात जाने माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। जयपुर में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, रजत बीते काफी महीने से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

Shreya
Published on: 19 July 2020 5:59 AM GMT
फिर लगा तगड़ा झटका: नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर, टूटा फैंस का दिल
X

मुंबई: साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काल बनकर आया है। एक के बाद एक उम्दा हस्तियों ने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब एक बार फिर से फिल्म इंडस्ट्री को तगड़ा झटका लगा है। बीती रात जाने माने फिल्म डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन हो गया। जयपुर में उन्होंने आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक, रजत बीते काफी महीने से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रजत मुखर्जी के निधन की खबर से इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैन्स को भी तगड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन फिर से: यहां कल से लगेगा प्रतिबंध, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन्स

मनोज बाजपेयी ने रजत मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

डायरेक्टर रजत मुखर्जी के निधन की खबर पाकर एक्टर मनोज बाजपेयी को काफी सदमा लगा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर रजत मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि

मेरे दोस्त और रोड के निदेशक, रजत मुखर्जी का आज तड़के जयपुर में बीमारी के साथ लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया !!! आपकी आत्मा को शांति मिले रजत !! फिर भी विश्वास नहीं हो रहा है कि अब हम कभी नहीं मिलेंगे और हम कभी भी हमारे काम को लेकर चर्चा नहीं करेंगे। खुश रहे जहां भी रहे।



यह भी पढ़ें: होटल में गहलोत विधायक: वायरल हुई ये फोटोज, ऐसे मजा लिया जा रहा घमासान का

लॉकडाउन के बाद से ही जयपुर में रह रहे थे रजत

बता दें कि रजत मुखर्जी मुंबई में रहते थे, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद से वो अपने शहर जयपुर में ही रह रहे थे। जहां पर कल रात उन्होंने आखिरी सांस ली। वो अप्रैल महीने से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। इसके अलावा उनके फेफड़ों में संक्रमण की बात भी सामने आई है। आपको बता दें कि निर्देशक के तौर पर रजत मुखर्जी ने बॉलीवुड को प्यार तूने क्या किया, रोड, लव इन नेपाल और उम्मीद जैसी कई फिल्में दी हैं।

यह भी पढ़ें: निशाने पर ट्रंप टावर: एक हफ्ते में तीसरी बार हमला, US राष्ट्रपति के उड़े होश

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story