×

Birthday Special: 54 साल के हुए आशुतोष गोवारिकर, इन फिल्मों से मिली पहचान

बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक आशुतोष गोवारिकर आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी फिल्म लगान को 74वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया था।

Monika
Published on: 15 Feb 2021 7:09 AM GMT
Birthday Special: 54 साल के हुए आशुतोष गोवारिकर, इन फिल्मों से मिली पहचान
X
फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर की इन फिल्मों ने तोड़े सभी रिकार्ड्स, ऐसे बनी पहचान

मुंबई: बॉलीवुड के बेहतरीन फिल्म मेकर्स में से एक आशुतोष गोवारिकर आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। आशुतोष की बेहतरीन फिल्मों में लगान (2001), स्वदेस (2004), जोधा अकबर (2008), व्हाट्स योर राशी शामिल हैं? (2009), खेले हम जी जान से (2010) और मोहनजो दारो (2016) जैसी फ़िल्में शामिल हैं। उनकी फिल्म लगान को 74वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म श्रेणी में नामांकित किया गया था। वह पीरियड फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं।

सीरियल में भी किया काम

उनकी हट कर फ़िल्में दर्शकों को काफी पसंद आती है।आशुतोष कई सीरियल में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 1998-99 में CID में काम किया था। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ 'सर्कस' में भी काम कर चुके हैं। आशुतोष अपने अच्छे काम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने भले कम फ़िल्में बनाई हैं लेकिन वह सभी फ़िल्में दर्शकों को खूब पसंद आई। वह अपनी पूरी मेहनत झोंक देते हैं। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।

स्वदेश

शाहरुख़ खान की फिल्म स्वदेश 2004 में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख़ ने मोहन भार्गव का किरदार निभाया था। यह फिल्म फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म के लिए नॉमिनेट हुआ था।

जोधा अकबर

ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की जोड़ी को दर्शकों ने इस फिल्म में काफी पसंद किया। इस एतिहासिक रोमांटिक फिल्म को आशुतोष गोवारिकर ने लिखा था। साथ ही उन्होंने इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। इस फिल्म को कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिले थे। फिल्म ने फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट फिल्म जीता था।

खेले हम जी जान से

मानिनी चैटर्जी की Do And Die: The Chittagong Uprising पर आधारित 'खेले हम जी जान से' को क्रिटिक्स की सराहना मिली थी, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म ज्यादा कमाई नहीं कर पाई थी। अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण और सिकंदर खेर स्टारर इस फिल्म में आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन की काफी तारीफ हुई थी।

ये भी पढ़ें : राज कुंद्रा ने खोले बेडरूम के राज, शिल्पा शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन

लगान

आमिर खान की ज़बर्दस एक्टिंग ने इस फिल्म में चार चाँद लगा दिया था। ये फिल्म आशुतोष गोवारिकर के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म है। यह फिल्म अकेडमी अवॉर्ड फॉर बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए नॉमिनेट भी हुई थी।

ये भी पढ़ें : Birthday Special: डॉक्टर बनना चाहती थीं मीरा जैस्मिन, ऐसे बनीं लोकप्रिय अभिनेत्री

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story