×

खचाखच भरेंगे सिनेमाहॉल: 100% सीटों को भरने की इजाजत, इन नियमों का पालन जरुरी

गाइडलाइंस के मुताबिक, सुरक्षा और सतर्कता में भी सावधानी बरतना जरूरी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। इसके साथ ही सिनेमाघरों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

Dharmendra kumar
Published on: 31 Jan 2021 5:46 AM GMT
खचाखच भरेंगे सिनेमाहॉल: 100% सीटों को भरने की इजाजत, इन नियमों का पालन जरुरी
X
सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ फिल्म दिखाने की इजातत दे दी गई है।

नई दिल्ली: सिनेमाघरों में फिल्म देखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सिनेमाघरों में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ फिल्म दिखाने की इजातत दे दी गई है। केंद्र सरकार की तरफ से सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी की गई है। इस गाइडलाइंस में सिनेमाघरों को रविवार से 100 प्रतिशत क्षमता की इजाजत दी गई है।

कोरोना महामारी संकट की वजह से लगाए गए लाॅकडाउन में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया। लेकिन जब कोरोना के हालातों में सुधार हुआ तो अनलॉक के दौरान सिनेमाघरों को 50 प्रतिशत सीटों के साथ खोलने की इजाजत की गई थी। अभी तक नियम के तहत ही सिनेमाघर खुल रहे थे, लेकिन अब सरकार के इस फैसले से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ी राहत मिली है।

तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी जनाकरी

इस बात की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने सिनेमाहॉल, थिएटर्स और मल्टीप्लेक्स के मालिकों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। इस खबर के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लोगों में खुशी की लहर है।

Cinema Hall

ये भी पढ़ें...सोनू सूद पहुंचे SC: अवैध निर्माण केस में बड़ा कदम, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती

गाइडलाइंस के मुताबिक, सुरक्षा और सतर्कता में भी सावधानी बरतना जरूरी है। गाइडलाइंस के मुताबिक, 6 फीट की सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी। इसके साथ ही सिनेमाघरों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, तो वहीं कॉमन एरिया, एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सैनेटाइजर लोगों के लिए उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा सिनेमाघर में आने वाले लोगों आरोग्य सेतु एप रखना जरूरी है। 1 फरवरी से देशभर के सभी सिनेमाघरों में यह नई गाइडलाइंस लागू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें...पुण्यतिथि स्पेशल: शानदार सूट में आंखों से डराने वाले विलेन केएन सिंह

सरकार के इस फैसले से फिल्म बिजनेस से जुड़े लोगों को बहुत बड़ी खुखशबरी मिली है। सिनेमाघरों को 100 प्रतिशथ सीटों से साथ चलाने की अनुमति मिलने के बाद फिल्ममेकर्स बड़ी फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज करेंगे। बीते साल कोरोना महामारी की वजह से करीब सात महीनों तक फिल्म थिएटर्स ताला लगा हुआ था।

ये भी पढ़ें...डेट नाइट पर निकले Ranveer Singh और Deepika Padukone, देखें तस्वीरें

इसके बाद 15 अक्टूबर से सिनेमाघर खुलने की इजाजत मिली थी। इसके बाद कम बजट वाली फिल्में ही सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। लेकिन बड़े बजट की फिल्में अभी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रहीं। थिएटर ओनर्स का कहना है कि सिनेमाघरों को दोबारा खड़ा होने के लिए सुपरस्टार्स की बड़ी फिल्मों का सिनेमाघरों में रिलीज होना जरूरी है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story