×

एक्ट्रेस निम्मी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

Aradhya Tripathi
Published on: 26 March 2020 6:41 AM GMT
एक्ट्रेस निम्मी के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, इन स्टार्स ने दी श्रद्धांजलि
X

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस निम्मी का 88 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया है। वे पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के सरला नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। निम्मी के निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। स्टार्स निम्मी के निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं।

ऋषि कपूर-महेश भट्ट ने दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें- Elementary Science Curriculum – The Way To Teach Science into Your Kinderg Kiddies

एक्टर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर लिखा- RIP। प्यार और आशीर्वाद के लिए निम्मी आंटी आपका धन्यवाद। आप राज कपूर फैमिली का हिस्सा थीं। बरसात आपकी पहली फिल्म थी। अल्लाह आपको जन्नत नसीब करें, आमीन। महेश भट्ट ने ट्वीट कर लिखा- आप अपने दिल की इच्छा को जीत सकते हैं। लेकिन अंत में आप मौत से धोखा खा जाते हैं। Goodbye Nimmiji ? . Yesteryear’s dove-eyed actress Nimmi passes away at 88.

जाफरी ब्रदर्स ने किया याद

ये भी पढ़ें- मौतों की रफ्तार नहीं ले रही थमने का नाम, 21 हजार से ज्यादा लोग हुए खत्म

प्रोड्यूसर नावेद जाफरी ने भी निम्मी की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- एक खूबसूरत आत्मा का आज निधन हो गया। भगवान उनके परिवार को ताकत प्रदान करें। एक्टर जावेद जाफरी ने ट्वीट कर लिखा- मुझे कुछ सालों पहले 4 क्लासिक बॉलीवुड ब्यूटीज के साथ फ्रेम में आने का एक अवसर मिला था। #Azra #Nimmi #Kumkum #Ameeta. निम्मी आंटी के निधन पर याद आ गया।

इन्होंने भी किया याद

राइटर गौतम चिंतामणि ने उन्हें याद करते हुए लिखा- निम्मी जी की मृत्यु के साथ, भारतीय सिनेमा के गोल्डन एरा के साथ का रिलेशन भी हमेशा के लिए खो गया। बरसात, अमर और आंधियां जैसी यादें देने के लिए धन्यवाद। वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने लिखा- निम्मी के लिए मेरे फेवरेट गाने के साथ ट्रिब्यूट। #Nimmi #RIP

ये भी पढ़ें- आंखों में आंसू ला देगी ये खबर: रिक्शा चलाकर 1000 KM. दूर घर लौट रहे मजूदर

एक्ट्रेस तब्स्सुम ने निम्मी के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा- अभी पता चला हमारी प्यारी आपा इस दुनिया से चली गई हैं।

16 साल की उम्र में काम करना किया शुरू

मूवी बिजनेस एनालिस्ट अतुल मोहन ने लिखा- दुखद समाचार। एक्ट्रेस निम्मी का निधन हो गया। वो 1950-60 में हिट फिल्में देने के लिए जानी जाती थीं। आन, बरसात, अमर, दाग, दीदार, मेरे महबूब, कुंदन जैसी फिल्में उन्होंने दीं।

ये भी पढ़ें- प्रिंस विलियम ने कोरोना का उड़ाया मजाक, जानिए क्यों कहा-बस हो रहा ड्रामा….

बता दें कि निम्मी ने 16 साल से फिल्मों में काम करना शुरु किया था। साल 1949 से लेकर 1965 तक वे फिल्मों में सक्रिय रहीं। उन्हें अपने दौर की बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर शुमार किया जाता था। उनका असली नाम 'नवाब बानो' था। निम्‍मी ने एस अली राजा से शादी की थी जिनका 2007 में देहांत हो गया था। निम्मी को राजकपूर ने ब्रेक दिया था।

Aradhya Tripathi

Aradhya Tripathi

Next Story