×

Chandrayaan 3: करना चाहते हैं चांद की सैर? तो चंद्रयान पर बनी इस फिल्म से जानिए कैसे होती है 'चांद पर चढ़ाई'

Chandrayaan 3: 'चंद्रयान 3' मिशन मून आज यानी 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला है, लेकिन चंद्रयान मिशन से पहले हमारी हिंदी सिनेमा चांद पर पहुंच गई थी।

Ruchi Jha
Published on: 23 Aug 2023 8:18 AM GMT
Chandrayaan 3: करना चाहते हैं चांद की सैर? तो चंद्रयान पर बनी इस फिल्म से जानिए कैसे होती है चांद पर चढ़ाई
X
Chandrayaan 3 (Image Credit: Instagram)

Chandrayaan 3: पूरा भारत देश उस वक्त का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब मिशन मून चंद्रयान 3 चांद पर लैंड करेगा और लैंड होते ही भारत चांद के साउथ पोल पर उतरने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ISRO से पहले हमारी हिंदी सिनेमा चांद पर पहुंच चुकी है। जी हां...आज से करीब 56 साल पहले बॉलीवुड मिशन मून को लेकर फिल्म बना चुका है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि 'चांद पर चढ़ाई' कैसे होती है, तो आइए आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको चांद की सैर कराते हैं।

चंद्रयान से पहले बॉलीवुड ने की 'चांद पर चढ़ाई'

भारत कुछ ही वक्त में चांद पर लैंड करने वाला है, लेकिन बॉलीवुड आज से 56 साल पहले ही मिशन मून पर फिल्म बना चुका है। इस फिल्म में आपको एलियन, रोबोट से लेकर ईमेल तक हर एक चीज की जानकारी दी गई है। हैरानी की बात तो यह है कि जब इस फिल्म का निर्माण किया गया था, उस समय ईमेल या फिर AI जैसी चीजों का कोई अस्तित्व नहीं था। दरअसल, यह फिल्म साल 1967 में बनाई गई थी। यह बॉलीवुड की पहली साइंस फिक्शन फिल्म थी, जिसे आर्मस्ट्रांग के चंद्रामा पर कदम रखने से 2 साल पहले बनाई गई थी। फिल्म का नाम था 'चांद पर चढ़ाई' और फिल्म के निर्माता थे टीवी सुंदरम।

क्या थी 'चांद पर चढ़ाई' की कहानी?

आइए अब आपको फिल्म की कहानी के बारे में बताते हैं। 'चांद पर चढ़ाई' फिल्म में एक्टर दारा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में दारा सिंह के साथ-साथ अनवर हुसैन, रेलन, भगवान दादा और पद्मा खन्ना भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दारा सिंह ने अंतरिक्ष यात्री कैप्टन का किरदार निभाया था, जो अपने पार्टनर भानू के साथ चांद पर जाते हैं। फिल्म में दिखाया जाता है कि चांद पर उतरने के बाद दारा सिंह और उनकी टीम को एलियन और रोबोटों का सामना करना पड़ता है। दोनों के बीच लड़ाई होती है। इस फिल्म में रॉकेट लॉन्चिंग भी दिखाई गई है। इस फिल्म में ऐसी चीजों की कल्पना की गई थी, जिसका उस समय पर कोई अस्तित्व नहीं था। हालांकि, अब हमारे आधुनिक भारत में यह सभी चीजें मौजूद हैं।

आप पूरी फिल्म यहां देख सकते हैं -

ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ने खूब जीता लोगों का दिल

इस ब्लैक एंड व्हाइट फिल्म ने दर्शकों को एक नई दुनिया से अवगत कराया। लोगों को चांद और अंतरिक्ष के बारे में जानकारी मिली। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

वहीं, इस फिल्म के गाने भी काफी हिट रहे थे। फिल्म म्यूजिक ऊषा खन्ना ने तैयार किया था और इसके ज्यादातर गानों में आवाज दी थी थी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story