×

Salman Khan: फिल्मफेयर के सेट से सलमान की अनसीन तस्वीर आई सामने, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा

Salman Khan: सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक अनसीन तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सलमान फिल्मफेयर के सेट पर दिख रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 27 April 2023 8:04 AM GMT
Salman Khan: फिल्मफेयर के सेट से सलमान की अनसीन तस्वीर आई सामने, ये नहीं देखा तो कुछ नहीं देखा
X
Salman Khan (Image Credit: Instagram)

Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) को लेकर सुर्खियों में हैं। बहुत जल्द एक्टर की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। वहीं, अब सलमान खान पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड शो को होस्ट करने वाले हैं। इस बीच एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक अनसीन तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह फिल्मफेयर के सेट पर नजर आ रहे हैं।

सलमान खान ने शेयर की अनसीन तस्वीर

दरअसल, सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान खान ग्रे टी-शर्ट एंड ब्लू जींस में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वहीं, तस्वीर के बैकग्राउंड में आप फिल्मफेयर का सेट तैयार होता देख सकते हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा, ''कोई नहीं जानता कल क्या होने वाला है। इस मामले में सच नहीं है क्योंकि कल फिल्मफेयर अवॉर्ड्स है। बस अच्छे से हो जाए, दुआ करो क्योंकि दूआओं में हैं बड़ा दम, वन्दे मातरम्।''

27 अप्रैल को होगा फिल्मफेयर अवॉर्ड

हर साल की तरह इस बार भी फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (68th Filmfare Awards) का सबको बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि भारत में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोहों में से एक फिल्मफेयर अवार्ड्स में बेहतरीन सिनेमा उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है। हिंदी सिनेमा ने इतने सालों में देश को बहुत कुछ दिया है और इसे सेलिब्रेट करने के लिए हर साल यह अवॉर्ड शो आयोजित होता है। दशकों से, ब्लैक लेडी यानी कि फिल्मफेयर अवॉर्ड भारतीय सिनेमा की दुनिया में विश्वसनीयता और सफलता का प्रतीक रहा है। इस साल 68वां फिल्मफेयर अवार्ड्स 27 अप्रैल, 2023 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशनल सेंटर में किया जा रहा है। इस ग्लैमरस कार्यक्रम का प्रसारण अगले दिन 28 अप्रैल, 2023 को रात 9 बजे कलर्स पर किया जाएगा।

सलमान खान करेंगे अवॉर्ड शो होस्ट

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में अवॉर्ड्स देने के अलावा भी बहुत कुछ होता है। बॉलीवुड के बड़े सितारे परफॉर्म करते हैं और होस्ट्स के बीच मजेदार कॉमेडी भी देखने को मिलती है। सलमान खान, मनीष पॉल और आयुष्मान खुराना के साथ पहली बार फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 की मेजबानी करेंगे। विक्की कौशल, गोविंदा, टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर, और जैकलीन फर्नांडीज जैसे स्टार्स परफॉर्म करने वाले हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story