×

क्या जानते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कैसे खेलना पसंद करते हैं होली

होली का खुमार कुछ दिन पहले से ही छाने लगता है। हर कोई इस सतरंगी त्योहार का मजा कुछ दिन पहले से ही लेने लगता है। अब होली हो और बॉलीवुड की रंगीन दुनिया शांत बैठे ऐसा हो ही नहीं सकता।

suman
Published on: 9 March 2020 3:53 AM GMT
क्या जानते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, कैसे खेलना पसंद करते हैं होली
X

मुंबई: होली का खुमार कुछ दिन पहले से ही छाने लगता है। हर कोई इस सतरंगी त्योहार का मजा कुछ दिन पहले से ही लेने लगता है। अब होली हो और बॉलीवुड की रंगीन दुनिया शांत बैठे ऐसा हो ही नहीं सकता। सितारे चाहे छोटे परदे के हो या बड़े पर्दे के। हर कोई अपने अपने अंदाज में होली खेलता है। इस बार कोरोना के चलते शायद बॉलीवुड की होली भी थोड़ी फीकी हो। आइए जानते हैं आखिर ये सितारे होली कैसे खेलना पसंद करते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

होली का क्रेज ही है कि पति निक के संग प्रियंका न्यूयॉर्क से भारत चली आई होली मनाने। और होली के रंग में रंग कर खूब मस्ती की है।

यह पढ़ें...यहां बच्चों को बाथटब में नहलाना है गैरकानूनी, जानिए इन देशों के अजीबोगरीब कानून

अनुष्का शर्मा

अभी फिल्मों से दूर अनुष्का होली के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उनके लिए फिल्म की तरह होली एक्साइटमेंट लेकर आती है। उनका कहना है कि उन्हें होली खेलने में बहुत मजा आता है। लेकिन होली के बाद रंगों को छुड़ाना एक सजा होती है। इसलिए वो पूरी तैयारी के साथ होली खेलती हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में खेली गई उनकी हर होली ख़ास होती है।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की बबली गर्ल आलिया ने बताया कि वो होली बड़े ही मस्त और बिंदास अंदाज में मनाती हैं। हालांकि उनको कलर्स से एलर्जी है इस वजह से वो गाढ़े और पक्के रंगों से दूर रहने की कोशिश करती हैं। ली अपने ख़ास दोस्तो के साथ मना सकती हैं।

अक्षय कुमार

खिलाड़ी कुमार को होली का ये त्यौहार काफी पसंद है। उन का मनना है कि होली का दिन एकता और प्यार का दिन है। ये दिन मिलने और मिलाने का बहाना है। इस दिन को वो अपने दोस्तों और परिवार के साथ काफी धूम-धाम से मनाते हैं।

वरुण धवन

वरुण धवन होली के लिए काफी उत्साहित हैं। ख़बरों के मुताबिक़ वो इस बार की होली अपनी गर्लफ्रेंड नताशा और परिवार के साथ मनाएंगे।

आर. माधवन

यूं तो आर माधवन साउथ इंडियन हैं , लेकिन पढ़ाई-लिखाई बिहार में होने की वजह से यूपी-बिहार की होली की मस्ती और हुड़दंग में इन्हें मजा आता है। इनका कहना है कि वे बिहारी स्टाइल की मस्ती और हुड़दंग वाली होलियां खेले हैं। होली का कांसेप्ट उन्हें हमेशा से ही अच्छा लगता है, लेकिन टाइट शेड्यूल की वजह से अब पहले की तरह होली नहीं खेल पाते है।

यह पढ़ें... बॉलीवुड में भी कोरोना का कहर: दबंग खान की राधे के बाद बंद हुई इस फिल्म की शूटिंग

सौम्या सेठ

सौम्या बनारस की रहने वाली हैं। ये बचपन से ही कलरफुल होली खेलकर और देखकर बड़ी हुई है। फिलहाल वे मुंबई में अपने परिवार के सा‌थ ड्राइ होली खेलने वाली है। महाराष्ट्र में पानी की कमी के कारण सूखी होली खेलना इन्हें पसंद है। इससे पानी की बचत भी हो जाती है और होली का मजा भी लेने लगते है।

करन सिंह ग्रोवर

करन को होली का त्यौहार काफी पसंद है वे गुलाल से होली खेलते है। वैसे भी ये होली उनके लिए खास ही होने वाली है। इस बार उनकी लेडी लव बिपाशा बसु जो उनके साथ है। हस किसी तरह अपनी का हाथ बिपाशा के सर पर रखवा दे तो उनकी होली की खुशी शायद दोगुनी हो जाए।

पूजा गौड़

प्रतिज्ञा फेम पूजा को रंगों का त्योहार बहुत पंसद हैं।ये अच्छाई पर बुराई की जीत का त्योहार है। वे होली को अपने फ्रेंड्स और को स्टार्स के साथ सेलिब्रेट करती हैं।

शंकर महादेवन

शंकर महादेवन होली की याद ताजा करते हुए कहते है कि बचपन में वे कीचड़ की भी होली खेलते थे। उनके होली खेलने का तरीका ही यही था कि कीचड़ के साथ

होली सबसे अच्छी होली होती है।

अनुपम खेर

अनुपम खेर यमन के लिए होली का मतलब है खुशी, मस्ती,सुंदर रंगो से प्यार बांटना है। वे हमेशा से ही इस त्योहार का इंतजार करते हैं। उनका मानना है कि ये इकलौता ऐसा त्योहार है जो सबको रंगों से खेलने के लिए आपको अपनी ओर आकर्षित करता है। खेर इन दिनों आने वाली फिल्म 'नाम शबाना ' की शूटिंग में बिजी हैं। ख़बरों की माने तो इस बार की होली भी वो फिल्म की टीम के साथ ही मनाएंगे।

मधुर भंडारकर

इनका मानना है कि होली के दिन सबके घर में सबकी जिंदगी में कई रंग आते हैं जो जिंदगी की खूबसूरती को बांधते हैं। ये ऐसा त्योहार है जिसमें सब परिवारवालों से एक साथ मिलना होता है, और सबके साथ प्यार बांटने का मौका मिलता हैं।

यामी गौतम

मुझे होली खेलना बहुत ज्यादा पसंद है। होली एक ऐसा फेस्टिवल है जो आपके बचपन के बहुत ज्यादा करीब होता है। मैं जब छोटी थी तो अपने भाई बहनों के साथ मिलकर बहुत मस्ती करते थे। उस समय तो होली के रंग बेहद अलग हुआ करते थे।

विवेक ओबेराय

होली काफी जोशीला त्यौहार है। हरेक रंग आपको हंसना, रोना और जीवन के अनेक रूपों से परिचित कराता है। मेरी हमेशा कोशिश करता हूं कि सूखे रंगों के साथ होली खेली जाए। पानी का इस्तेमाल करने से हमें बचना चाहिए क्योंकि काफी ऐसे शहर हैं जहां पीने के लिए तक पानी नहीं मिलता। ऐसे में पानी से होली खेलना किसी जुर्म की तरह मालूम पड़ता है।

दीपिका पादुकोण

होली का त्यौहार बचपन से मुझे पसंद है। जब छोटी थी तो मैं और मेरे दोस्त हफ्ता भर पहले से होली की तैयारी में जुट जाते थे। अपनी बिल्डिंग में ही मैं दोस्तों के साथ होली खेलती थी।

नर्गिस फाखरी

मैंने बचपन में कभी होली नहीं खेली। २०११ में जब मैं इंडिया आई तब पहली बार मैंने यह त्यौहार मनाया। यह वाकई मजेदार है। लेकिन इसके बाद आपको रंग छुड़ाने में लंबा वक्त लग जाता है।

आयुष्मान खुराना

उत्तर भारत से होने के बावजूद मैं होली नहीं खेलता हूं। मैं बहुत ही साफ-सफाई पसंद हूं और रंगों के साथ खेल पाना मेरे लिए असंभव है। सामान्य स्थिति में ही मैं घंटे भर में चार-पांच बार हाथ धोता हूं। तब सोचिए कि होली खेलूंगा तो मेरे लिए कितना मुश्किल हो जाएगा।

suman

suman

Next Story