×

स्टार्स की चैट वायरल: दीपिका से प्रियंका तक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े, देखें यहां...

बॉलीवुड की आइडल कपल मानी जाती हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैमिली चैट का एक स्क्रीन शॉट था दिखाया था।

Monika
Published on: 20 Sep 2020 6:34 AM GMT
स्टार्स की चैट वायरल: दीपिका से प्रियंका तक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े, देखें यहां...
X
स्टार्स की चैट वायरल: दीपिका से प्रियंका तक फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े, देखें यहां

बॉलीवुड सितारें भी हैं आम लोगों की तरह। वह भी अपने परिवार से सोशल मीडिया के ज़रिए अपने करीबिरों से जुड़े रहते हैं। जिनका प्यार उनके लिए सदा साथ रहता हैं। जिनका सपोर्ट एक्टर्स हमेशा चाहते हैं।

दीपिका-रणवीर

बॉलीवुड की आइडल कपल मानी जाती हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी। हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने फैमिली चैट का एक स्क्रीन शॉट था दिखाया था।

बता दें, कि इस चैट के माध्यम से दीपिका ने बताया कि किस तरह से उनका पूरा परिवार एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाता है। दीपिका ने रणवीर का नंबर 'हैंडसम' नाम से सेव किया है। साथ ही उन्होंने अपनी मां का नंबर अम्मा, पापा का नंबर पप्पा और ससुर का नंबर जगजीत सिंह भावनानी के नाम से सेव कर रखा है।

जान्हवी कपूर- अंशुला कपूर

भले की जान्हवी कपूर की अंशुला कपूर सौतेली बहन हैं। लेकिन उनको अक्सर पार्टीज ,इवेंट-और फैमिली फंक्शन में साथ देखा गया हैं. चारों भाई बहनों का प्यार किसी ना किसी तरह दिख दी जाता हैं। हाल ही में जान्हवी कपूर और अंशुला कपूर ने एक स्क्रीनशॉट साझा किया था जिसमें परिवार के सदस्य फ्लाइट बोर्डिंग और लैडिंग पर बात कर रहे थे। उनके फैमिली ग्रुप का नाम है Dad's Kids । इस ग्रुप में बोनी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला, जान्हवी और खुशी हैं।

anjula kapoor

ये भी पढ़ेंः UP में बंपर नौकरियां: हुईं साढ़े तीन लाख से ज्यादा भर्तियां, खाली पद भरने के आदेश

बच्चन परिवार

जब बात परिवार की हो रही हो तो बच्चन परिवार को पीछे रहे। 'कॉफी विद करण' के एक एपिसोड में अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन ने खुलासा किया था कि उनके व्हाट्सएप ग्रुप पर सबसे ज्यादा सक्रिय अमिताभ बच्चन हैं जबकि ऐश्वर्या राय सबसे कम सक्रिय हैं। वहीं उनकी मां जया बच्चन अक्सर गुड मॉर्निंग और गुड नाइट के मैसेज भेजती हैं।

करीना कपूर

करीना कपूर और उनकी गर्ल गैंग के बारे में तो सभी जानते हैं। ये ब्यूटीफुल छोरिया कसार साथ नज़र आती हैं। उनके इस ग्रुप में करिश्मा कपूर के साथ उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और करण जौहर हैं। ग्रुप का नाम Guts है। कई इंटरव्यू में करीना कपूर और करण जौहर ने इसका खुलासा किया है कि वो व्हाट्सएप ग्रुप में इंडस्ट्री से जुड़ी गॉसिप साझा करते हैं।

ये भी पढ़ेंः विधायक पर हमला: बाल-बाल बची जान, पार्टी में मचा हड़कंप

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा के फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में कुल 14 सदस्य हैं। प्रियंका की कजन और अभिनेत्री मनारा चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके ग्रुप का नाम The Chopras है। सभी अक्सर किसी न किसी टूर पर बिजी रहते हैं जिस करण सभी का साथ मिल पाना मुश्किल होता हैं. इस वजह से यह ग्रुप सबको साथ बंदे रखता हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story