×

चक्रवात निसर्गः बॉलीवुड में बढ़ी बेचैनी, वायरल हुए ये मैसेज

आने वाले तूफान को लेकर मुंबई में  बॉलीवुड स्टार्स भी परेशान है। शिल्पा शेट्ठी, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा ने भी मुंबई पर आने वाली इस आफत को लेकर चिंता जताई है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

suman
Published on: 3 Jun 2020 5:25 AM GMT
चक्रवात निसर्गः बॉलीवुड में बढ़ी बेचैनी, वायरल हुए ये मैसेज
X

मुंबई : आने वाले तूफान को लेकर मुंबई में बॉलीवुड स्टार्स भी परेशान है। शिल्पा शेट्ठी, माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा ने भी मुंबई पर आने वाली इस आफत को लेकर चिंता जताई है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

बता दें कि महाराष्ट्र और गुजरात में चक्रवात तुफान निसर्ग आज दस्तक देने वाला है। आशंका है कि तुफान इन राज्यों में काफी तबाही मचा सकता है। अनुमान है कि दोपहर के बाद तूफान निसर्ग 120 KMPH की स्पीड से दस्तक देने वाला है। इस तूफान के आने से पहले लगातार बारिश हो रही है। बॉलीवुड स्टार्स भी इसे लेकर काफी चिंतित हैं।

यह पढ़ें...बॉर्डर सील करने के मुद्दे पर दिल्ली-हरियाणा में तनातनी बढ़ी, खट्टर ने बोला बड़ा हमला



विशेष रूप से विनाशकारी

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा- साइक्लोन निसर्ग मेरे प्यारी होम सिटी मुंबई जहां मेरे भाई और मां को मिलाकर 20 मिलियन से अधिक लोग रहते हैं के रास्ते में है। मुंबई ने 1891 के बाद से इतना गंभीर चक्रवात अनुभव नहीं किया है, और ऐसे समय में जब दुनिया इतनी हताश है, यह विशेष रूप से विनाशकारी हो सकता है।

मुंबई के लिए कठिन समय

माधुरी दीक्षित ने पोस्ट कर लिखा- आज की सुबह कुछ अजीब सी शांति है। शायद ये तूफान के आने से पहले की शांति है। महामारी क्या काफी नहीं थी जो अब ये साइक्लोन भी रास्ते में है। ये मुंबई के लिए कठिन समय है, हम इससे बाहर निकलेंगे। इसी के साथ माधुरी ने पेड़-पौधों की एक फोटो भी शेयर की है।

यह पढ़ें...DDLJ के इस सुपरहिट गाना का हुआ था 23 बार रिजेक्शन, जानिए वजह…



निसर्ग से बचने के निर्देश

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी साइक्लोन निसर्ग से बचने के लिए एहतियात बरतने की अपील की है।



भगवान की हम पर कृपा

अक्षय कुमार ने भी लोगों से घर में रहने की अपील की है। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अक्षय बोल रहे हैं- 'बारिश हो रही है बाहर। लेकिन रिमझिम फुहारों के साथ साइक्लोन भी पीछे-पीछे आ गया। भगवान की हम पर कृपा रही तो हो सकता है कि ये साइक्लोन यहां पर आए ही ना। या हो सकता है साइक्लोन की स्पीड इतनी ना हो। लेकिन अगर आ गया तो भी हम घबराने वालों में से नहीं हैं, अभी से ही हम सुरक्षा की तैयारियों में जुट चुके हैं।

suman

suman

Next Story