×

2020 में बॉलीवुड पर छाया काला साया, नहीं रहे कई स्टार, तो कितने हुए बेनकाब

वर्ष 2020, एक ऐसा साल, जो हर किसी को याद रहेगा। यह काला वर्ष ना जाने कितनों को दर्द दे गया। इस साल का काला बादल जहां आमजनों पर पड़ा, तो वहीं इसका सबसे ज्यादा असर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों पर पड़ा है। इस साल एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई बड़ी और फेमस हस्तियां दुनिया को अलविदा कह गई।

Newstrack
Published on: 22 Dec 2020 2:01 PM GMT
2020 में बॉलीवुड पर छाया काला साया, नहीं रहे कई स्टार, तो कितने हुए बेनकाब
X
2020 में बॉलीवुड पर छाया काला साया, नहीं रहे कई स्टार, तो कितने हुए बेनकाब

लखनऊ: वर्ष 2020, एक ऐसा साल, जो हर किसी को याद रहेगा। यह काला वर्ष ना जाने कितनों को दर्द दे गया। इस साल का काला बादल जहां आमजनों पर पड़ा, तो वहीं इसका सबसे ज्यादा असर बॉलीवुड की तमाम हस्तियों पर पड़ा है। इस साल एक नहीं, दो नहीं, बल्कि कई बड़ी और फेमस हस्तियां दुनिया को अलविदा कह गई। उन हस्तियों की मौत भी ऐसे वक्त आई कि उनका अंतिम दर्शन भी करना नसीब नहीं हुआ। इतना ही नहीं, बॉलीवुड में ड्रग्स केस में कई नामचीन लोगों का खुलासा भी हुआ है। तो आइए जानते है उन तमाम हस्तियों के बारें में, जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कहा...

इरफान की मुत्यु से शुरु हुआ बॉलीवुड का काला दिन

बॉलीवुड के साहबजादे इरफ़ान अली ख़ान, जिन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड में, बल्कि टीवी जगत से लेकर हॉलीवुड तक अपने शानदार भूमिका से लोगों के दिलों में छाप छोड़ गए। इरफान का मृत्यु 21 अप्रैल 2020 को मुंबई के कोकीलाबेन अस्पताल में हुआ था। जानकारी के मुताबिक, इरफान खान को कैंसर था। इस गंभीर बीमारी के आगे इरफान ने घुटने टेक दिए और दुनिया को अलविदा कह गए। इनकी आखिरी फिल्म इंग्लिस मीडियम थी, जिसे खूब पसंद किया।

यह भी पढ़ें... KBC: कई विजेता बनें करोड़पति, लेकिन होते हैं लखपति, सच जान चौंक जाएगे आप

ऋषि कपूर के निधन से बॉलीवुड को लगा दूसरा झटका

अभी पूरा देश और बॉलीवुड इरफान के मृत्यु को भुला ही नहीं पाया था कि, 30 अप्रैल 2020 को बॉलीवुड का एक और खूबसूरत-सा, हमेशा हंसते-मुस्कुराते रहने वाले ऋषि कपूर की मृत्यु की खबर सामने आई। इस खबर को सुनकर पूरे देश में सन्नाटा छा गया। ऋषि कपूर के निधन से ना सिर्फ कपूर फैमिल शोक में डूबा हुआ था, बल्कि पूरा देश गमगीन हो गया था। ऋषि कपूर की मृत्यु भी कैंसर से हुआ था। जाते-जाते ऋषि कपूर ने का एक लास्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ था।

बॉलीवुड पर 14 जून से अब तक छाया है काला बादल

तारीख 14 जून 2020, ऐसा दिन जिसकी गुत्थी आज तक नहीं सुलझ पाई है। इसी दिन बॉलीवुड के सबसे युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का मृत्यु की खबर सामने आई थी। यह एक ऐसा अभिनेता है, जिसकी मौत पर आज भी लोग यकीन नहीं कर पाते है कि सुशांत सिंह आत्महत्या कर सकता है। युवा पीढ़ी से लेकर बड़े-बुजुर्गों के दिलों पर राज करने वाले सुशांत के लिए लोग आज भी न्याय की उम्मीद लगाए बैठे है। वहीं सुशांत की आखिर फिल्म ‘दिल बेचारा’ लोगों के दिलों पर छाप छोड़ गया।

सुशांत केस ने खोल दी काले बॉलीवुड की पोल

साल 2020 का काला साया बॉलीवुड पर अभी थमा नहीं था, सुशांत सिंह के मृत्यु के बाद पूरे बॉलीवुड में एक बड़ी परेशानी दस्तक दे दी। सुशांत केस में ड्रग्स का नया मामला सामने आया, जिसमें कई नामचीन लोगों का काला चेहरा सामने आया। रिया चक्रवर्ती से शुरू हुआ ड्रग्स का मामले ने आज कई हस्तियों झूठे नाकाब को हटाकर असली चेहरे से रूबरू कराया दिया है। ड्रग्स मामले में कॉमेडी क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह का नाम भी सामने आया, तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज तक NCB दफ्तर के चक्कर कांट रह है।

look back 2020

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड में कैंसर: इन सेलेब्स ने दी बीमारी को मात, इंडस्ट्री में की दमदार वापसी

बॉलीवुड का लोगों ने किया बायकॉट

कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के काले करतूत की वजह से उनके फैंस समेत तमाम लोग बॉलीवुड का बायकॉट करने लगें। इतना ही लोग आने वाली फिल्म, वेब सीरीज का बहिष्कार करने लगें। सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम बनने लगे। सही मायने में देखा जाइ, तो यह साल बॉलीवुड के लिए किसी बुरे सपने कम नहीं है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Newstrack

Newstrack

Next Story