×

अलविदा सुशांत: हमेशा याद आएंगी ये 5 फिल्में, जिसमें निभाया गज़ब का किरदार

बॉलीवुड के लिए ये साल काफी बुरा साबित हुआ है। इंडस्ट्री को रविवार को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में खुदकुशी कर ली है।

Shreya
Published on: 14 Jun 2020 10:02 AM GMT
अलविदा सुशांत: हमेशा याद आएंगी ये 5 फिल्में, जिसमें निभाया गज़ब का किरदार
X

मुंबई: बॉलीवुड के लिए ये साल काफी बुरा साबित हुआ है। इंडस्ट्री को रविवार को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, आज बॉलीवुड के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में खुदकुशी कर ली है। सुशांत की मौत की खबर से पूरा फिल्म जगत सदमे में है। उनकी मौत के बाद सबसे जहन में एक सवाल है कि आखिर क्यों सुशांत ने यूं अचानक आत्महत्या कर ली।

टीवी सीरियल से फिल्मों में की एंट्री

सुशांत के नौकर ने यह जानकारी पुलिस को दी है। सुशांत फिल्म इंडस्ट्री के उभरते कलाकार थे। जिनके जाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत उनके फैन्स को भी गहरा सदमा लगा है। वो हिंदी सिनेमा के युवा, टैलेंटेड और हैंडसम अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से की, लेकिन फिल्मी जगत में आने के बाद उन्होंने अपने एक्टिंग से अपनी एक अलग पहचान बनाई।

यह भी पढ़ें: इंसाफ दिलाने निकले एबीवीपी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मंत्री का किया पुतला दहन

रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर, स्पोर्ट्स, सभी जॉनर में दिखाई दिए

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में छा गए। फिल्म 'काय पो चे' से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले एक्टर ने अब तक रोमांटिक, कॉमेडी, ड्रामा, थ्रिलर, स्पोर्ट्स जैसी जॉनर की फिल्में की और सभी में उम्दा प्रदर्शन किया है। उनकी एक्टिंग ने सभी रोल में जान फूंक दी। तो आज हम आपको उनके करियर के उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुईं।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इस बार यूपी बोर्ड के अंकपत्रों में होंगे कई बदलाव

फिल्म- काय पो चे (2013)

सुशांत सिंह की ये डेब्यू फिल्म थी। जिसमें उन्होंने ईशान भट्ट का किरदार प्ले किया था। इस फिल्म में सुशांत यानी ईशान को खेलों में रुझान होता है। उसे उसे राजनीति, व्यापार जैसी चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन एक समय ऐसा आता है जब वह युवा जाने अनजाने में सब कुछ कर जाता है। उनकी करियर की पहली ही फिल्म सफल हुई। इस फिल्म में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू के लिए नॉमिनेट किया गया था।

फिल्म- शुद्ध देसी रोमांस (2013)

ये सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी फिल्म थी। जिसमें वो एक रोमांटिक नौजवान के रूप में दिखाई दिए। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम रघु राम था। इस फिल्म में उनके अपोजिट दो अभिनेत्रियां थीं, वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा। यह देसी रोमांटिक कहानी लोगों को काफी पंसद आई। खासतौर से इस गाने को युवाओं ने बहुत पसंद किया।

यह भी पढ़ें: अमित शाह का ट्वीट-दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार कटिबद्ध

फिल्म- एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

सुशांत के करियर की बेस्ट और सबसे सफल फिल्मों में अगर सबसे पहले किसी फिल्म का नाम आता है तो वो है एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी की। ये फिल्म महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी। जिसमें उन्होंने धोनी के किरदार को बखूबी पर्दे पर उतारा है। फिल्म में सुशांत की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया है। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।

फिल्म- केदारनाथ (2018)

केदारनाथ प्राकृतिक आपदा पर बेस्ड थी। साल 2018 में आई इस फिल्म में उन्होंने एक मुस्लिम युवक मंसूर खान का रोल प्ले किया था। जो लोगों को तीर्थ यात्रा के दौरान सेवा करते थे। लेकिन उनकी मुश्किलें तब बढ़ जाती हैं, जब वो एक हिंदू लड़की यानी सारा अली खान के साथ प्यार में पड़ जाते है। उसे ब्राह्मणों के कोप का शिकार होना पड़ता है। मंसूर को फिल्म में एक साहसी, ईमानदार और साफ चरित्र का दिखाया गया है, जो आपदा आने पर बिना भेदभाव के सभी की मदद करता है।

यह भी पढ़ें: काशी-मथुरा विवाद में जमीयत उलेमा ए हिन्द ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की

फिल्म- छिछोरे (2019)

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म छिछोरे उनके करियर की सबसे सफल हुई फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में सुशांत ने अन्नी नाम के किरदार को प्ले किया है। जो अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने बेटे को एक सबक सिखाते हैं। वो अपने कॉलेज के दिनों का उदाहरण देकर अपने बेटे को सिखाता है कि जिंदगी में असफल होने के बाद भी बहुत कुछ होता है। हम फिर से कोशिश कर सकते हैं। इस फिल्म में सुशांत के शानदार अभिनय की खूब तारीफ हुई है।

यह भी पढ़ें: UC ब्राउज़र सर्वे: 18% को चाहिए फोन, तो 26% लोगों को पसंद आया कुछ और

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story