TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Chandrayaan 3 Landing: आपने देखी चंद्रयान पर बनी ये फिल्में? अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का ये कारनामा उड़ा देगा आपके होश

Chandrayaan 3 Landing: आज यानी 23 अगस्त 2023 इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा, जब मिशन चंद्रयान 3 चांद पर लैंडिग करेगा। इस पल का भारतवासियों को ना जानें कब से इंतजार था।

Ruchi Jha
Published on: 23 Aug 2023 9:27 AM GMT
Chandrayaan 3 Landing: आपने देखी चंद्रयान पर बनी ये फिल्में? अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का ये कारनामा उड़ा देगा आपके होश
X
Chandrayaan 3 Landing Update (Image Credit: Instagram)

Chandrayaan 3 Landing Update: आज का दिन भारत देश के लिए बेहद खास है। 23 अगस्त 2023 ये दिन और ये तारीख आज हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगी, जब मिशन चंद्रयान 3 चांद पर लैंडिग करेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसरो से पहले हमारी हिंदी सिनेमा अपनी सिनेमाई दुनिया से हमें चांद की सैर करा चुकी है। जी हां...अब भला हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई टॉपिक कैसे छूट सकता है। हमारी हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं, जिनमें एलियन्स, स्पेस और चांद पर पहुंचने जैसे कॉन्सेप्ट को बहुत बढ़िया तरीके से दर्शकों के सामने पेश किया गया है। तो आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में...

चांद पर चढ़ाई (Chand Par Chadhai-1967)

यह फिल्म साल 1967 में बनी थी। फिल्म की कहानी अंतरिक्ष यात्रियों के एक ग्रुप के आस-पास घूमती नजर आती है, जो चंद्रमा पर जाने की तैयारी करते हैं और जब वह चांद पर उतरते हैं, तो उनका सामना चांद पर मौजूद एलियन्स से होता है। टी.पी सुंदरम के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म दर्शकों का काफी पसंद आई थी।

कोई मिल गया (Koi Mil Gaya-2003)

राकेश रोशन के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'कोई मिल गया' में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, रेखा और प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की कहानी बताई गई है, जो अपने दिवंगत पिता के पुराने कम्प्यूटर को ढूंढता है और उसके साथ खेलते-खेलते एलियन्स को बुला बैठता है। फिर कैसे उसकी एलियन से दोस्ती होती है और वो कैसे उस एलियन को वापस उसके ग्रह पर भेजता है, यह फिल्म की कहानी है।

अंतरिक्षम (Antariksham 9000 kmph-2018)

संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म 'अंतरिक्षम' में वरुण तेज और आदिति राव हैदरी मुख्य भूमिरा में है। फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें एक ऐसे सैटेलाइट को दिखाया जाता है, जिसका अंतरिक्ष स्टेशन से संपर्क टूट जाता है।

मिशन मंगल (Mission Mangal-2019)

यह फिल्म काफी ज्यादा मजेदार थी। जगन शक्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, तापसी पन्नू, सोनाक्षी सिन्हा, कीर्ति कुल्हारी और शरमन जोशी जैसी कई बड़े कलाकार लीड रोल में थे। इस फिल्म की कहानी भारतीय वैज्ञानिकों के जीवन पर बेस्ड थी, जो भारत के सबसे बड़े अंतरिक्ष मिशन 'द मार्स ऑर्बिटर मिशन' का हिस्सा थे।

रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (Rocketry: The Nambi Effect-2022)

इस फिल्म को देखने के बाद तो हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे। आर.माधवन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था और फिल्म में लीड रोल भी निभाया था।

इस फिल्म की कहानी भारतीय एयरोस्पेस इंजीनियर, नंबी नारायणन की रियल लाइफ पर बेस्ड है। बता दें कि नंबी नारायणन भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम को महान ऊंचाइयों पर ले जाने वाले व्यक्ति थे। इस फिल्म में उनके संघर्ष और जीवन से जुड़े विवाद को दिखाया गया है।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story