×

Bhojpuri New Song: टूटेगा सभी रिकॉर्ड, इस अभिनेत्री संग स्क्रीन शेयर कर पवन सिंह मचाएंगे तहलका

Bhojpuri New Song: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह एक ऐसे सुपरस्टार बन चुके हैं, जिनके साथ सिर्फ भोजपुरी की ही एक्ट्रेसेस नहीं बल्कि हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की भी कई एक्ट्रेसेस काम करना चाहती हैं।

Shivani Tiwari
Published on: 13 May 2023 7:10 PM GMT
Bhojpuri New Song: टूटेगा सभी रिकॉर्ड, इस अभिनेत्री संग स्क्रीन शेयर कर पवन सिंह मचाएंगे तहलका
X
Bhojpuri New Song (Photo- Social Media)
Bhojpuri New Song: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह एक ऐसे सुपरस्टार बन चुके हैं, जिनके साथ सिर्फ भोजपुरी की ही एक्ट्रेसेस नहीं बल्कि हिंदी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की भी कई एक्ट्रेसेस काम करना चाहती हैं। पवन सिंह का नाम दुनियाभर में जाना जाने लगा है और दूर-दूर देशों के लोग भी उनके लिए अपना प्यार भेजते रहते हैं।

पवन सिंह के फैंस के लिए है अच्छी खबर

भोजपुरी स्टार पवन सिंह बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो कर रहें हैं, हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो "ओढ़नी सरकत जाय" रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है। इसी बीच पावर स्टार के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। दरअसल अभिनेता एक ऐसी एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहें हैं, जिसके बारे में फैंस सोच भी नहीं सकते।

आकांक्षा पुरी के साथ नजर आएंगे पवन सिंह

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की जोड़ी अब एक नई अदाकारा के साथ बनने जा रही है। जी हां!! अभिनेता अब एक जानी-मानी अदाकारा आकांक्षा पुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहें हैं, जिसकी कुछ झलकियां भी सामने आ चुकी हैं। सामने आईं इन तस्वीरों को देख अब तो फैंस से इस प्रोजेक्ट के लिए इंतजार करना काफी मुश्किल हो रहा है। मात्र तस्वीरों से ही दर्शकों को इतना एक्साइटेड कर दिया है, तो सोचिए जब गाना रिलीज होगा, तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितना बवाल मचेगा।

आकांक्षा पुरी ने खुद दी जानकारी

एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी और पवन सिंह एकसाथ म्यूजिक वीडियो में दिखाई देंगे, हालांकि अबतक इस म्यूजिक वीडियो को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन फिलहाल के लिए यही बड़ी खबर है कि पवन सिंह और आकांक्षा पुरी एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे। आकांक्षा पुरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पवन सिंह के साथ की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो आने वाले म्यूजिक वीडियो की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, "पावर स्टार पवन सिंह के साथ सुपर रोमांटिक और खूबसूरत गाना शूट करके बहुत खुश हूं। भोजपुरी टिप्स इतना अच्छा मौका देने के लिए धन्यवाद, रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहीं हूं।" बताते चलें कि आकांक्षा पुरी द्वारा शेयर किए गए फोटो में एक्ट्रेस ने जहां रेड कलर का डिजाइनर आउटफिट पहना हुआ है, वहीं पवन सिंह कुर्ते में बेहद डैशिंग लग रहें हैं।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Next Story